फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi and Trisha Krishnan are in Japan for the shooting of romantic song from upcoming film Vishwambhara

Vishwambhara: इस बात के लिए चिरंजीवी की 'विश्वंभरा' पर हो रही है खूब चर्चा, जानें जापान से क्या है कनेक्शन

Tue, 19 Nov 2024 08:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 19 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

Vishwambhara Team in Japan: साउथ के लोकप्रिय अभिनेता चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर चर्चा में है। इस बीच अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चिरंजीवी और तृषा कृष्णन फिल्म के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करने जापान पहुंचे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Chiranjeevi and Trisha Krishnan are in Japan for the shooting of romantic song from upcoming film Vishwambhara
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela

विस्तार

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता और गिनीज रिकॉर्ड विजेता चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने ही निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसे लेकर दर्शको नें मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी थीं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई बातें सामने आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम इस वक्त जापान में है, जहां फिल्म की मुख्य जोड़ी एक रोमांटिक गाना फिल्मा रही है। 

विज्ञापन


जापान में रोमांटिक गाने की शूटिंग की है चर्चा
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम इस वक्त एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए जापान में है। इसे चिरंजीवी और तृषा कृष्णन के ऊपर फिल्माया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, गाने की शूटिंग अब अंतिम चरण में है और इसके बाद फिल्म की टीम 21 नवंबर 2024 को वापस भारत लौट आएगी। अभिनेता के फैंस इस बात से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें फिल्म में अपने चहेते कलाकार का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

Taha Shah Badussha: जन्मदिन पर दिखा ताहा शाह बदुशा का शायराना अंदाज, बोले- एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएफएक्स के सुधार पर किया जा रहा है काम 
बीते दिनों निर्माताओं द्वारा जारी किए गए टीजर में शानदार एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं, जिसमें चिरंजीवी अपने दुश्मनों पर गदा से वार करते हुए दिखाई देते हैं। इस फ्रेम में भगवान हनुमान की मूर्ति भी नजर आती है, जो दैवीय शक्ति का प्रतीक है। गदा और हनुमान की मूर्ति के साथ चिरंजीवी का दमदार एक्शन टीजर को काफी रोमांचक बना देता है। हालांकि, इसके वीएफएक्स से कुछ फैंस संतुष्ट नहीं थे, जिसके बाद उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए वीएफएक्स की गुणवत्ता में सुधार करने पर काम किया जा रहा है। 
Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने मारा काम को लेकर ताना, विवियन डिसेना ने दिया तगड़ा जवाब
मल्लीदी वशिष्ठ ने किया है 'विश्वंभरा' का लेखन और निर्देशन
मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चिरंजीवी और तृषा के साथ आशिका रंगनाथ, कुणाल कपूर, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, आश्रिता वेमुगंती नंदूरी आदि भी अन्य भूमिकाओ में नजर आने वाले हैं। अकादमी पुरस्कार विजेता एमएम कीरवाणी द्वारा फिल्म का संगीत दिया जा रहा है। वहीं,  यूवी क्रिएशंस द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।
Pushpa: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई हैरान कर देने वाली खबर, जानकर प्रशंसकों को होगी निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed