फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth 230 Avatars Featured In Special Navratri Kolu Ahead Of Jailer 2 Release

रजनीकांत: 'जेलर 2' की रिलीज से पहले फैन ने दिखाया अनोखा प्यार, एक्टर के 230 अवतारों से सजाया खास नवरात्रि कोलू

Sun, 11 Oct 2026 03:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 11 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

Rajinikanth: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। इस बार नवरात्रि के मौके पर एक फैन ने ऐसा अनोखा काम किया, जिसे देखकर सब हैरान हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Rajinikanth 230 Avatars Featured In Special Navratri Kolu Ahead Of Jailer 2 Release
रजनीकांत - फोटो : एक्स

विस्तार

रजनीकांत के फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए अक्सर कुछ खास करते रहते हैं। इस बार नवरात्रि के मौके पर एक फैन ने ऐसा ही अनोखा काम किया है। उन्होंने रजनीकांत की 230 से ज्यादा तस्वीरों और उनके मशहूर किरदारों को एक खास सजावट में शामिल किया है। 
विज्ञापन


मंदिर में सजाए रजनीकांत के 230 रूप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के अझगुमिगु श्री रजनी मंदिर में नवरात्रि के मौके पर खास कोलू सजाया गया है। इसमें रजनीकांत के फिल्मी सफर को दिखाया गया है। उनकी पहली फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से लेकर आने वाली फिल्म 'जेलर 2' और 'धर्मन' तक के सफर की झलक इस सजावट में देखने को मिलती है।
विज्ञापन


इस खास सजावट को कार्तिक नाम के फैन ने तैयार किया है। वह पिछले तीन साल से नवरात्रि के दौरान इस तरह का आयोजन कर रहे हैं। हर साल वह रजनीकांत के अलग-अलग किरदारों और तस्वीरों को इसमें शामिल करते हैं। इस बार की सजावट में एक्टर की पत्ते पर बनाई गई तस्वीर भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में रोज होती है पूजा
इस आयोजन में तस्वीरों को अलग-अलग तरीके से सजाया जाता है। इसके लिए तस्वीरों को काटकर फोम शीट और कपड़े पर लगाया जाता है। मंदिर में रोजाना पूजा भी होती है और भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है। नवरात्रि के दौरान खास तौर पर रविवार को यहां काफी लोग पहुंचते हैं।
Trending Videos

Rajinikanth 230 Avatars Featured In Special Navratri Kolu Ahead Of Jailer 2 Release
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
15 अक्तूबर को रिलीज होगी रजनीकांत की ये फिल्म
  • रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जेलर 2' को लेकर चर्चा में हैं।
  • नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया: 39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, इस फिल्म में आएंगे नजर; जानें कब होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed