फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Golden Globe award winner RRR Music composer MM Keeravaani won best music core award at LAFCA

MM Keeravani: गोल्डन ग्लोब के बाद 'नाटू-नाटू' का जलवा अभी भी कायम, एमएस कीरावानी ने अब यह अवॉर्ड किया अपने नाम

Mon, 16 Jan 2023 01:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Jan 2023 01:09 AM IST
सार

नाटू-नाटू को मिले इस सम्मान की जानकारी खुद आरआरआर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गई है। इस पोस्ट के बाद लोग खुशी से झूम उठे। 

विज्ञापन
Golden Globe award winner RRR Music composer MM Keeravaani won best music core award at LAFCA
एमएम कीरावानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इन दिनों पूरी दुनिया में छाई हुई है। हाल ही में इस फिल्म के 'नाटू-नाटू' गाने के लिए एमएम कीरवानी ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। इस बीच कीरवानी ने एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर देश का नाम रौशन कर दिया है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rishabh Shetty: रश्मिका के वायरल वीडियो पर आया ऋषभ शेट्टी का रिएक्शन, बोले- मुझे ऐसी अभिनेत्रियां बिल्कुल...
विज्ञापन

अमेरिका में एमएम कीरावानी के बनाए गए गाने को लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक्स की ओर से बेस्ट म्यूजिक कोर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के बाद गाने के कंपोजर कीरावनी काफी खुश नजर आए और उन्होंने आरआरआर के डायरेक्टर को उन पर विश्वास करने और पूरी छूट देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Nepal Plane Crash: विमान हादसे में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन, कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं पोखरा

नाटू-नाटू को मिले इस सम्मान की जानकारी खुद आरआरआर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गई है। इस पोस्ट के बाद लोग खुशी से झूम उठे। आरआरआर की टीम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''हमारे म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी को बेस्ट म्यूजिक/स्कोर के लिए अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई। इस पोस्ट के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। लोग जमकर फिल्म के कंपोजर और पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)

यह भी पढ़ें- Devoleena-Shanawaz: 'इससे अच्छा तो राखी का आदिल है', पति शाहनवाज संग देवोलिना की पोस्ट पर यूजर्स ने कसा तंज

बता दें कि आरआरआर दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। देश के साथ विदेशों में भी इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन ने भी अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed