Saif Ali Khan: सैफ अली खान नजर आएंगे साउथ की एक हिट फिल्म के रीमेक में, दमदार होगा अभिनेता का रोल
सैफ अली खान एक्शन फिल्मों में काफी जंचते हैं। वह रेस जैसी फिल्मों में दमदार एक्शन करते हुए नजर आए। खबर है कि वह एक साउथ की एक्शन कॉमेडी फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान इन दिनों कुछ बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन फिल्मों में रेस 4 जैसी फिल्म भी शामिल है। अब सुनने में आया है कि वह दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक भी कर सकते हैं। कौन सी है वह फिल्म जानिए?
अभिनेता नानी की है फिल्म
जिस फिल्म के रीमेक में सैफ अली खान काम कर सकते हैं वह शायद दक्षिण भारतीय अभिनेता नानी की फिल्म हो सकती है। इस फिल्म में नानी ने एक्शन के साथ कॉमेडी भी की। इस तरह से देखा जाए तो सैफ अगर इस फिल्म के लिए फाइनल होते हैं तो वह भी एक्शन के साथ कॉमेडी करते हुए दर्शकों को नजर आएंगे। नानी की इस फिल्म का नाम ‘गैंग लीडर’ बताया जा रहा है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
पहले भी सैफ कर चुके हैं कॉमेडी-एक्शन फिल्में
एक्शन में तो सैफ अली खान खूब अच्छे लगते हैं। साथ ही कई फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी भी की है। इन फिल्माें में ‘भूत पुलिस’ और ‘गो गोवा गोन’ शामिल हैं। कई फिल्मों में इमोशनल रोल के साथ उन्होंने कॉमेडी भी की, जिसमें लव आज कल जैसी फिल्म शामिल रही। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया।
करीना के साथ फिल्म टशन में दिखे
सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ एक फिल्म टशन भी की थी। जिसमें भी उन्होंने एक्शन के साथ कॉमेडी भी की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं लेकिन इस के दौरान ही करीना और सैफ करीब आए थे। इन्हें इस फिल्म के दौरान ही मोहब्बत हुई। कुछ सालों बाद दोनों ने शादी कर ली। इन दिनों भी दोनों सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते हैं। यह दोनों हाल फिलहाल किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं।