फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Babil Khan started shooting for Malayalam film Gandhi Bazar Sunday Market in Siliguri

बाबिल खान ने शुरू की इस मलयालम फिल्म की शूटिंग, इंडस्ट्री को बताया बेमिसाल; निर्देशक को लेकर कही यह खास बात

Tue, 26 May 2026 01:15 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 26 May 2026 01:15 PM IST
सार

Babil Khan: बाबिल खान ने मलयालम फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने मलयालम सिनेमा और अपकमिंग फिल्म के कलाकारों के बारे में कई बातें कही हैं।

विज्ञापन
Babil Khan started shooting for Malayalam film Gandhi Bazar Sunday Market in Siliguri
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k

विस्तार

अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान मलयालम सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी पहली मलयालम फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर बाबू जनार्दन कर रहे हैं। यह बाबिल खान के अभिनय करियर में एक नए दौर की शुरुआत है।

विज्ञापन


मलयालम सिनेमा से प्रभावित हैं बाबिल
अपकमिंग फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' में अपर्णा बालमुरली, दीपक परंबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, आथमिया राजन और जयशंकर जैसे कलाकार होंगे। 
विज्ञापन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बारे में बात करते हुए, बाबिल ने बताया कि वह हमेशा से मलयालम सिनेमा और उसकी कहानी कहने के अंदाज से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Babil Khan started shooting for Malayalam film Gandhi Bazar Sunday Market in Siliguri
बाबिल खान - फोटो : एक्स
बाबिल ने की मलयालम सिनेमा की तारीफ
उन्होंने कहा 'मलयालम सिनेमा ने हमेशा मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह बनाई है। यहां कहानियां जिस ईमानदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ कही जाती हैं, वह बेमिसाल है। सिलीगुड़ी में 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक और रचनात्मक है।'

अमिताभ बच्चन के साथ इस कलाकार ने किया था डेब्यू, फिल्म फ्लॉप होने के बाद काम को तरसा; अब सुनाया दर्द

निर्देशक और कलाकारों के बारे में क्या बोले बाबिल?
उन्होंने आगे कहा, 'बाबू सर के साथ काम करना और इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव होने वाला है। मैं हमेशा से ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता था, जो लोगों पर एक गहरा असर छोड़ें। मलयालम सिनेमा में कदम रखना मेरे करियर का सिर्फ एक नया अध्याय ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है, जिसे शुरू करते हुए मैं शुक्रगुजार हूं।'

Babil Khan started shooting for Malayalam film Gandhi Bazar Sunday Market in Siliguri
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
बाबिल खान का वर्कफ्रंट
पिछले कुछ वर्षों में, बाबिल खान ने अपने अनोखे और भावनात्मक रूप से गहरी परफॉर्मेंस के दम पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्हें आखिरी बार साइबर थ्रिलर फिल्म 'लॉगआउट' में देखा गया था। इसके अलावा, एक्टर को 'कला', 'फ्राइडे नाइट प्लान' और 'द रेलवे मेन' जैसी फिल्मों और सीरीज में अपने काम के लिए भी काफी तारीफ मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed