{"_id":"6a1545b70d9c32237e0289c6","slug":"abhimanyu-singh-worked-with-amitabh-bachchan-film-flop-he-did-not-get-work-in-tv-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के साथ इस कलाकार ने किया था डेब्यू, फिल्म फ्लॉप होने के बाद काम को तरसा; अब सुनाया दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन के साथ इस कलाकार ने किया था डेब्यू, फिल्म फ्लॉप होने के बाद काम को तरसा; अब सुनाया दर्द
Tue, 26 May 2026 12:39 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 26 May 2026 12:39 PM IST
सार
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के एक कलाकार ने हाल ही में बताया है कि उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीवी में भी काम नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
बॉलीवुड के एक्टर अभिमन्यु सिंह ने हाल ही में अपने मुश्किल दौर के बारे में बताया है। अभिमन्यु सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बिना किसी बॉलीवुड कनेक्शन के की थी। थिएटर में आठ साल बिताने के बाद, मनोज बाजपेयी ने इस एक्टर का नाम फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा को सुझाया था। अभिमन्यु ने 2001 की फिल्म 'अक्स' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसमें उनके साथ दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन थे। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि बड़े स्टार के साथ काम करने के बावजूद उनके पास काम नहीं था।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी ने दिलाया मौका
'हिंदी रश' के साथ बातचीत में अभिमन्यु सिंह ने बताया 'वह (मनोज बाजपेयी) मेरा नाटक देखने आए थे, फिर उन्होंने राकेश मेहरा को मेरा नाम सुझाया। इसके बाद, राकेश ने मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया और मुझे 'अक्स' के लिए फाइनल कर लिया। यह मेरी पहली फिल्म थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई।'

अभिमन्यु के पास नहीं था काम
एक्टर ने आगे कहा, 'लोगों को लगता है कि अभिमन्यु सिंह को अपनी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ मिली तो शानदार करियर ग्राफ होगा। लेकिन सच तो यह था कि उस फिल्म के रिलीज होने के बाद, मेरे पास सीरियल्स में भी काम नहीं था। अगर कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है, तो आप उसमें कितनी भी अच्छी एक्टिंग क्यों न करें, कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है, तो उसे गिना भी नहीं जाता।'

अभिमन्यु सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में हिट हो जाती हैं फिल्में
अभिमन्यु सिंह ने बताया 'कई बार ऐसा होता है कि कुछ चीजें फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन उनमें कुछ खास बातें इतनी अच्छी होती हैं कि उन्हें क्रिटिक्स से तारीफ मिलती है। अगर दर्शकों को कोई चीज बहुत पसंद आ जाए, तो वह एक अलग बात है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कोई चीज पहले फ्लॉप हो जाती है और फिर बाद में हिट हो जाती है। फिल्म तेजाब इसका उदाहरण है।' हालांकि अभिमन्यु को चार वर्षों के बाद फिल्म 'लक्ष्य' में काम मिला।
काम की बात करें तो अभिमन्यु सिंह फिल्म 'बटवारा 1947' (पहले लाहौर 1947) का हिस्सा हो सकते हैं। वह साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में नजर आए थे।
अभिमन्यु सिंह ने बताया 'कई बार ऐसा होता है कि कुछ चीजें फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन उनमें कुछ खास बातें इतनी अच्छी होती हैं कि उन्हें क्रिटिक्स से तारीफ मिलती है। अगर दर्शकों को कोई चीज बहुत पसंद आ जाए, तो वह एक अलग बात है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कोई चीज पहले फ्लॉप हो जाती है और फिर बाद में हिट हो जाती है। फिल्म तेजाब इसका उदाहरण है।' हालांकि अभिमन्यु को चार वर्षों के बाद फिल्म 'लक्ष्य' में काम मिला।
जोया अख्तर को लगा झटका! गायब हुईं अहम डेटा वाली 66 हार्ड डिस्क; करोड़ों का माल कौड़ियों के भाव बेचा
अभिमन्यु सिंह का वर्कफ्रंटकाम की बात करें तो अभिमन्यु सिंह फिल्म 'बटवारा 1947' (पहले लाहौर 1947) का हिस्सा हो सकते हैं। वह साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में नजर आए थे।