फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Shares New Poster of Upcomimg Movie Pushpa 2 The Rule On Diwali 2024 Rashmika Mandanna

Pushpa 2 The Rule: पुष्पाराज ने श्रीवल्ली के साथ दी दिवाली की बधाई, साझा किया 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर

Thu, 31 Oct 2024 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 31 Oct 2024 01:09 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में बड़े परदे पर दस्तक देगी। आज दिवाली के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है।

विज्ञापन
Allu Arjun Shares New Poster of Upcomimg Movie Pushpa 2 The Rule On Diwali 2024 Rashmika Mandanna
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म दिसंबर के महीने में व्यापक स्तर पर दुनियाभर में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की पूरी नजर है। इस फिल्म के कई धमाकेदार पोस्टर और गाने रिलीज हो चुके हैं। आज दिवाली के अवसर पर 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर जारी हुआ है।

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Song: दिवाली पर आया खेसारी का छठ गीत, फैंस बोले- 'अब छठ पूजा पर यही गाना बजेगा'

विज्ञापन

श्रीवल्ली के साथ आए नजर
अल्लू अर्जुन ने आज गुरुवार को फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म पुष्पा 2 का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर पर लिखा है, 'हैप्पी दिवाली'। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। फिल्म के पहले पार्ट में भी रश्मिका मंदाना ही अल्लू के अपोजिट नजर आई थीं। 

विज्ञापन

यूजर्स को पसंद आया पोस्टर
फिल्म का पोस्टर सामने आते ही यूजर्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि फिल्म के प्रति क्रेज किस कदर बना हुआ है। अल्लू के फैंस लिख रहे हैं, हमारे पसंदीदा हीरो को हैप्पी दिवाली। एक यूजर ने लिखा, 'पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर होगी। हमें इसका बेसब्री से इंतजार है'। एक यूजर ने लिखा, 'दिवाली पर आपने परफेक्ट गिफ्ट दिया है अन्ना। बहुत सुंदर पोस्टर है'।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है। आखिर में इसे 6 दिसंबर फाइनल किया गया। लेकिन, अब ये तय डेट से एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर को ही रिलीज होगी। फिल्म पुष्पा 2 के बाद इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म भी बनेगी। इसकी पुष्टि खुद अल्लू अर्जुन कर चुके हैं और मेकर्स ने भी इस पर मुहर लगा दी है। 
Diwali 2024: बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को विश की खास अंदाज में दीवाली, माधुरी दीक्षित-अक्षय ने लिखा प्यारा नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed