फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun romance two star bollywood heroines in Atlee next Big names in consideration

Allu Arjun: एटली की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करेंगे अल्लू अर्जुन

Mon, 14 Apr 2025 02:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Apr 2025 02:50 PM IST
सार

Update On Atlee Movie: अल्लू अर्जुन तमिल डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं फिल्म को लेकर जानकारी आई है कि इस फिल्म में अल्लू के साथ एक नहीं बल्कि दो अभिनेत्रियां रोमांस करती नजर आएंगी।
 

विज्ञापन
Allu Arjun romance two star bollywood heroines in Atlee next Big names in consideration
अल्लू अर्जुन और एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जवान फिल्म के निर्देशक एटली अब एक और दमदार फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अल्लू के साथ दो बॉलीवुड अभिनेत्रियां नजर आएंगी। जानिए कौन हैं वे दो अभिनेत्रियां जो करेंगी अल्लू की फिल्म में कमाल।
विज्ञापन

 

फिल्म में होंगूी दो हीरोइन
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, अल्लू के साथ इस फिल्म में दो बॉलीवुड हीरोइन होंगी। जान्हवी कपूर का नाम लगभग फाइनल है, जबकि दूसरी हीरोइन के लिए दिशा पटानी और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों से बात चल रही है। एटली इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाना चाहते हैं, जिसमें ढेर सारे ग्राफिक्स और वीएफएक्स होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के बारे में जानकारी
बहरहाल, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। पुष्पा 2 की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने एटली के साथ नई फिल्म की घोषणा की थी, जिसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो भी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म में खलनायक की भूमिका भी एक बड़ा सितारा निभाएगा, लेकिन अभी उसका नाम फाइनल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने तमिल-मलयाली फैंस को दी विशु और पुथांडु की शुभकामनाएं, बहन खुशी ने किया कमेंट


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed