फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Pushpa the Rise completes two years of its release read details here

Pushpa: 'पुष्पा द राइज' की रिलीज को दो साल पूरे, दर्शक कर रहे हैं दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार

Sun, 17 Dec 2023 02:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Dec 2023 02:57 PM IST
सार

'पुष्पा द राइज' के दर्शक इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा 2 द रूल' में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ही लीड भूमिका में दिखेंगे।

विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa the Rise completes two years of its release read details here
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार 'अल्लू अर्जुन' की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा द राइज' को रिलीज हुए आज दो साल पूरे हो गए। कोरोना के लॉकडाउन के बाद न सिर्फ टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड भी एक हिट के लिए तरस रहा था। 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर छाए उस सन्नाटे को तोड़ दिया था। फिल्म ने न सिर्फ तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नई जान फूंकी बल्कि 365 करोड़ कमाकर वर्ष 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनीं। 

विज्ञापन

Kiara Advani: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर देख खुश हुईं कियारा आडवाणी, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पर लुटाया प्यार

विज्ञापन

पुष्पा ने खूब मचाया धमाल

अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और फिल्म के जबर्दस्त डायलॉग ने दर्शकों को सिनेमाहॉल तक लौटने के लिए मजबूर कर दिया। 'पुष्पा द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का 'नेशनल अवार्ड' भी मिला। इसी फिल्म के संगीत के लिए संगीतकार डीएसपी को सर्वश्रेष्ठ 'म्यूजिक कम्पोजर' के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म के गाने वर्ष 2021 के टॉप चार्ट-लिस्ट में कई सप्ताह तक रहे। इतना ही नहीं 'पुष्पा द राइज' ओटीटी पर भी उस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनीं। 

दूसरे भाग का दर्शकों को इंतजार

अब 'पुष्पा द राइज' के दर्शक 'पुष्पा 2 द रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा 2 द रूल' में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ही लीड भूमिका में नजर आने वाले हैं। दर्शक इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके रिलीज के इंतजार करने लगे हैं। अब देखना ये है कि 'पुष्पा 2 द रूल' भी क्या पहली फिल्म 'पुष्पा द राइज' जैसी सफलता हासिल कर पाएगी या नहीं।

विज्ञापन

अलग लुक में दिखेंगे अल्लू
आपको बता दें की कुछ समय पहले ही अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2 द रूल' का एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें वे अलग लुक में नजर आए थे। उस पोस्टर में अल्लू का चेहरा लाल और नीले रंग से रंगा हुआ था। उन्होंने नाक में नोज-पिन और कान में झुमका भी पहन रखा था। 
Ravi Teja: मिस्टर बच्चन में बिग बी के लुक में नजर आएंगे रवि तेजा, फिल्म की पहली झलक ने बढ़ाई हलचल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed