फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun and Shah Rukh Khan should collaborate for a movie says Vijay Deverakonda at WAVES summit 2025

Vijay Deverakonda: दो सुपरस्टार को एक साथ फिल्म में देखना चाहते हैं विजय, वजह है स्टार्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 02 May 2025 03:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 02 May 2025 03:08 PM IST
सार

Bollywood South Actors Collaborate Waves Summit 2025: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी बाकी स्टार्स की तरह वेव्स समिट 2025 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दो बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ फिल्म में लाने की मांग की है। जानिए कौन हैं वे दो सुपरस्टार्स...

विज्ञापन
Allu Arjun and Shah Rukh Khan should collaborate for a movie says Vijay Deverakonda at WAVES summit 2025
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंगडम' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की चर्चा के बीच विजय waves summit 2025 में नजर आए। इस दौरान विजय ने बॉलीवुड और टॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स को एक साथ फिल्म में देखने की बात कही, जिसके पीछे की वजह है उनका धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कल्केशन। आइए जानते हैं विजय ने किन दो अभिनेताओं को देखने की मांग की है।

विज्ञापन

समिट के दौरान विजय ने किन अभिनेताओं को एकसाथ फिल्म में लाने की बात कही
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) के दूसरे दिन विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस दौरान विजय ने कहा वह चाहते हैं कि शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन भविष्य में किसी फिल्म में एक साथ काम करें। उन्होंने बताया कि शाहरुख की फिल्म ने करीब 800-1000 करोड़ रुपये और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। विजय ने यह भी कहा कि अगर दक्षिण और उत्तर भारत के ये बड़े सितारे साथ आएं, तो देश को एकजुट करने में मदद मिलेगी। उनका मानना है कि भारतीय सिनेमा को और आगे ले जाने के लिए ऐसे सहयोग बहुत जरूरी हैं। इससे न सिर्फ ध्यान आकर्षित होगा, बल्कि विकास भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेव्स समिट 2025
WAVES 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शाहरुख खान, रजनीकांत, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, करण जौहर और अल्लू अर्जुन जैसी हस्तियां शामिल हुईं। पहले दिन करण जौहर ने एक पैनल चर्चा की मेजबानी की, जिसमें अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा के बारे में बात की। दूसरे दिन करीना, विजय और ऐश्वर्या राय के साथ करण जौहर की चर्चा और आमिर खान का सत्र होगा।

यह भी पढ़ें: Palak Tiwai: 'द भूतनी' की रिलीज के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं पलक तिवारी, चेहरे पर दिखा संतोष और खुशी..

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed