{"_id":"67ac548eb8cfb83a9d02cfee","slug":"aghathiyaa-trailer-release-horror-thriller-story-by-pa-vijay-jiiva-arjun-sarja-raashi-khanna-28-feb-south-film-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aghathiyaa: हॉरर और थ्रिलर भरी है 'अगथिया' की कहानी, जानिए किस दिन रिलीज होगी साउथ की ये फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Aghathiyaa: हॉरर और थ्रिलर भरी है 'अगथिया' की कहानी, जानिए किस दिन रिलीज होगी साउथ की ये फिल्म
Wed, 12 Feb 2025 01:29 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:29 PM IST
सार
साउथ की हॉरर-थ्रिलर फिल्म अगथिया का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देख फिल्म में दिखने वाले सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर की एक झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
फिल्म अगथिया का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
जीवा, अर्जुन सरजा और राशि खन्ना अभिनीत दक्षिण भारतीय फिल्म 'अगथिया' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। ट्रेलर में कई सारे एक्शन और शानदार दृश्य भी शामिल हैं। ट्रेलर से फिल्म में कुछ छिपे रहस्यों का अंदाजा लग रहा है।
विज्ञापन
अगथिया फिल्म में जीवा, अर्जुन सरजा और राशि खन्ना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूतिया है फिल्म की कहानी
फिल्म 'अगथिया' के ट्रेलर में ही हॉरर कहानी की झलक दिखाई देती है। इसमें एक हवेली दिखाई गई है, जिसमें 120 साल पहले मरी हुई आत्माओं का वास है। फिल्म में पांडिचेरी की भी झलक देखने को मिलने वाली है। ट्रेलर में कई सारे विदेशी कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एंजल और डेविल्स के बीच घूमती दिखती है।

अगथिया में अर्जुन सरजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माताओं ने कही ऐसी बात
फिल्म निर्माता अनीश अर्जुन देव और डॉ इशारी के गणेश ने कहा, “यह फिल्म एक फैंटसी, हॉरर और थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों के सामने एक रहस्य और रोमांच के जरिए मनोरंजन के नए दरवाजे खोलने जा रही है। हमारी फिल्म आम हॉरर फिल्मों से बहुत अलग होगी,जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का एकदम नया स्वाद परोसने को तैयार है। फिल्म दर्शकों के सामने हॉरर, फैंटेसी और थ्रिलर की नई परिभाषा पेश करने वाला सिनेमा प्रस्तुत करेगी।”

अगथिया फिल्म का सीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
प्रसिद्ध गीतकार से निर्देशक बने पा. विजय ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म 'अगथिया' 28 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में फेंटसी, हॉरर और थ्रिलर जॉनर की मिली जुली कहानी देखने को मिलने वाली है। फिल्म तमिल और तेलुगु के साथ साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू, ऐक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।