अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है। तलाक के बाद वह हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।
2 of 5
हंसिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
हंसिका ने शेयर की तस्वीरें
हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्वर्ण मंदिर की कई फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हंसिका स्वर्ण मंदिर के दर्शन के दौरान बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'वाहेगुरु दी मेहर नाल।'
3 of 5
हंसिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
हंसिका और सोहेल का तलाक
हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता किले में बहुत धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के करीब 4 साल बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक दे दिया।
4 of 5
हंसिका मोटवानी,सोहेल काथूरिया
- फोटो : X
क्या थी तलाक की वजह?
दरअसल, पिछले साल से ही हंसिका और सोहेल के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम से सोहेल के साथ वाली कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए थे। दोनों के स्वभाव, विचार और जीवनशैली में काफी अंतर था। छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़े होते थे, जिससे साथ रहना मुश्किल हो गया। हंसिका ने तलाक के लिए खुद अदालत में अर्जी दी थी। उन्होंने गुजारा भत्ता की कोई मांग नहीं की। दोनों के परिवार और दोस्तों ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वे जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहे थे।
5 of 5
हंसिका मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ihansika
हंसिका का क्रिप्टिक पोस्ट
तलाक के बाद हंसिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा 'हमेशा 'चढ़दी कला'।' चढ़दी कला सिख धर्म का एक खूबसूरत विचार है, जिसका मतलब है- मुश्किल समय में भी हौसला, आशा और उत्साह बनाए रखना।
यह भी पढ़ें: एक्शन फिल्म 'किंग' के बाद किस तरह की फिल्म में धमाल मचाएंगे शाहरुख खान? बड़े बजट के क्लासिक ड्रामा पर निगाहें..