418 ट्रेलर: 'उस कमरे में रहती है वो...', रोंगटे खड़े कर देगी हॉरर थ्रिलर फिल्म, जानें कब होगी रिलीज?
418 Movie: निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म '418' का आज हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए क्या है ट्रेलर में खास और कब रिलीज होगी फिल्म।
विस्तार
क्या है ट्रेलर में खास?
ट्रेलर की शुरुआत एक बिल्डिंग से होती है, जिसके रूम नंबर 418 में देविका की आत्मा रहती है, जो किसी को भी उस बिल्डिंग में ठहरने नहीं देती। खासकर लड़कियों को। ट्रेलर में एक डायलॉग है, जिसमें कहा जाता है कि जो भी लड़की उस बिल्डिंग में जाती है, वो कभी वापस नहीं आती।
ट्रेलर के कई सीन्स में देविका लोगों को काफी दर्दनाक तरीके से मारती दिखती हैं। ये आत्मा बिल्डिंग में रहने वाले एक लड़के को काफी परेशान करती है। लेकिन कौन है ये देविका? क्या है इसकी कहानी और क्यों वो लोगों को बेरहमी से मार रही है? इसके बारे में ज्यादा जानकारी ट्रेलर देखने पर नहीं मिलती है। अब फिल्म आने के बाद ही ये गुत्थियां सुलझ पाएंगी।
फिल्म में चैत्रा आचार, सूर्या राज, चरण लक्करजू, प्रीति पगाडाला और शशांक पाटिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में चैत्रा आचार ने देविका का किरदार निभाया है। ट्रेलर में वह सबसे ज्यादा ध्यान खींचती हैं।
ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह: सिंगर के अब तक के सबसे बड़े इंडिया टूर का एलान, इन शहरों में करेंगे परफॉर्म; जानें सारी डिटेल्स
देविका के किरदार में चैत्रा का बदलाव फिल्म के सबसे डरावने पलों में से एक नजर आता है। ट्रेलर में उनके किरदार की झलक देखकर फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।
- '418' से कीर्तन नागगौड़ा बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
- फिल्म का तेलुगु ट्रेलर पहले ही 11 सितंबर को रिलीज हो चुका था।
- इसके बाद सोमवार यानी 5 अक्टूबर को फिल्म के हिंदी, तमिल और कन्नड़ ट्रेलर भी रिलीज कर दिए गए हैं।
- यह हॉरर थ्रिलर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।