फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Actor Sathyaraj Famous Movies Bahubali Love Today Connect Sikandar Periyar

Sathyaraj: सलमान की ‘सिकंदर’ में विलेन बने सत्यराज, ‘कटप्पा’ के अलावा साउथ फिल्मों में निभाए हैं दमदार किरदार

Tue, 25 Mar 2025 11:37 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 25 Mar 2025 11:37 AM IST
सार

ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है। इसमें विलेन के रोल में साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सत्यराज नजर आएंगे। वह पहले भी हिंदी फिल्मों में सहायक भूमिका कर चुके हैं। जानिए, सत्यराज की कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में, जिसमें उन्होंने उम्दा किरदार निभाए।

विज्ञापन
South Actor Sathyaraj Famous Movies Bahubali Love Today Connect Sikandar Periyar
अभिनेता सत्यराज - फोटो : इंस्टाग्राम @sibi_sathyaraj

विस्तार

रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण के किरदार मीनमा के पिता की भूमिका में सत्यराज ने कमाल का अभिनय किया था। अब वह सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में खलनायक के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म में वह मिनिस्टर प्रधान के किरदार में दिखेंगे। ऐसा नहीं है कि हिंदी पट्टी के दर्शक सत्यराज को पहचानते नहीं हैं, वह देश भर में फिल्म ‘बाहुबली’ के कारण मशहूर हैं। जानिए, सत्यराज की कुछ और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में, जिनमें उनके किरदार काफी अलग रहे। 

विज्ञापन


बाहुबली 
साल 2015 में ‘बाहुबली’ और 2017 ‘बाहुबली 2’ में कटप्पा का यादगार किरदार सत्यराज ने निभाया था। इस किरदार के कारण वह देश भर के दर्शकों के बीच मशहूर हो गए। फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी जैसे कलाकारों के होने के बावजूद सत्यराज ने अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली थे। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sikandar Trailer: 'सिकंदर' के ट्रेलर ने शाहरुख की 'जवान' को इस मामले में छोड़ा पीछे, इंटरनेट पर छाए सलमान 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

South Actor Sathyaraj Famous Movies Bahubali Love Today Connect Sikandar Periyar
सत्यराज - फोटो : इंस्टाग्राम @sibi_sathyaraj

लव टूडे
हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘लवयापा’ एक तमिल फिल्म ‘लव टूडे(2022)’ का रीमेक थी। इस तमिल फिल्म में सत्यराज ने लड़की के पिता का रोल किया। फिल्म में सत्यराज का किरदार, हीरो और हीरोइन के सामने शर्त रखता है कि दोनों की शादी तब होगी, जब वे एक-दूसरे का फोन एक्सचेंज करेंगे और कुछ दिन अपने पास रखेंगे। इस फिल्म को प्रदीप रंगनाथन ने निर्देशित किया था। 

ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...  

कनेक्ट 
साल 2022 में तमिल फिल्म ‘कनेक्ट’ में सत्यराज ने नयनतारा और अनुपम खेर के साथ अभिनय किया। यह एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म थी। फिल्म के निर्देशक अश्विन सरवरन थे। इस फिल्म की कहानी सत्यराज और नयनतारा के किरदारों के ईद-गिर्द ही घूमती है। 

पेरियार 
साल 2007 में समाज सुधारक पेरियार की भूमिका सत्यराज ने फिल्म ‘पेरियार’ में निभाई थी। उस वक्त इस फिल्म को तमिलनाडु सरकार के सहयोग से बना गया था। सत्यराज ने पेरियार के जीवन के संघर्ष और चुनौतियों को बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाया। वह इस किरदार में पूरी तरह से रच-बस गए थे। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने सत्यराज के उम्दा अभिनय को फिल्म में सराहा था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed