फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South actor kamal haasan postponed his upcoming film thug life audio launch event due to indo pak conflict

Kamal Haasan: भारत-पाक तनाव के बीच कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट किया स्थगित, बोले- भारत पहले…

Fri, 09 May 2025 03:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 09 May 2025 03:16 PM IST
सार

Kamal Haasan: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम को टाल दिया है। 

विज्ञापन
South actor kamal haasan postponed his upcoming film thug life audio launch event due to indo pak conflict
कमल हासन - फोटो : एक्स ikamalhaasan

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया है। इस कारण से कई बड़े समारोहों को स्थगित किया जा रहा है। हाल ही में राजकुमार राव अभिनीत 'भूल चूक माफ' फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाय ओटीटी पर स्ट्रीम करने का फैसला लिया गया था। अब इसी कड़ी में साउथ एक्टर कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ'  के ऑडियो लॉन्च इवेंट को स्थगित कर दिया है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। 

विज्ञापन


'ठग लाइफ' ऑडियो लॉन्च इवेंट को किया स्थगित
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, जिसे 16 मई को रिलीज किया जाना था। इसके बारे में बताते हुए साउथ अभिनेता कमल हासन ने कहा, ‘कला इंतजार कर सकती है, भारत पहले आता है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘हमारे देश की सीमा पर हो रहे घटनाक्रम और वर्तमान में उच्च सतर्कता की स्थिति को देखते हुए, हमने 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिसे मूल रूप से 16 मई को रिलीज किया जाना था।’
विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Indo-Pak Conflict: रात भर सोए नहीं कई सेलेब्स, आमिर-अनिल ने किया आर्मी को सलाम; वामिका ने पूछा- हाउ इज द जोश

कमल हासन ने की एकजुट रहने की अपील
अभिनेता कमल हासन ने भारतीय सेना के बारे में कहते हुए लिखा, ‘हमारे सैनिक हमारी मातृभूमि की रक्षा में अडिग साहस के साथ अग्रिम मोर्चे पर डटे हुए हैं, मेरा मानना है कि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि शांत और एकजुटता का समय है। ऑडियो लॉन्च की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। इस समय, हमारी संवेदनाएं हमारे सशस्त्र बलों के उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ हैं जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए सतर्क हैं। नागरिकों के रूप में, संयम और एकजुटता के साथ प्रतिक्रिया करना हमारा कर्तव्य है। जश्न मनाने के बजाय आत्मचिंतन का रास्ता अपनाना चाहिए।’

यह खबर भी पढ़ें: R Madhavan: भारत-पाक संघर्ष के बीच आर माधवन ने किया सशस्त्र बलों को सैल्यूट, इन लोगों की जताई चिंता

'ठग लाइफ' के बारे में
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग लाइफ', जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा अलावा तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, अभिरामी, नासर, अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और वैयापुरी भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed