{"_id":"67d11e3e1a42e1d5bd08e117","slug":"sooryavansham-actress-soundarya-death-mystery-actor-mohan-babu-accused-in-this-case-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sooryavansham: 21 साल पहले ‘सूर्यवंशम’ की राधा की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी.. इस अभिनेता पर लगे आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sooryavansham: 21 साल पहले ‘सूर्यवंशम’ की राधा की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी.. इस अभिनेता पर लगे आरोप
Wed, 12 Mar 2025 11:14 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:14 AM IST
सार
Sooryavansham: अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की अभिनेत्री सौंदर्या की मौत 2004 में एक दुर्घटना में हो गई थी। अब इसमें एक शिकायत दर्ज हुई है, जिसमें एक्ट्रेस की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं किस अभिनेता पर और क्यों लगे आरोप?
विज्ञापन
सौंदर्या
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘सूर्यवंशम’ फिल्म घर-घर में मशहूर है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौंदर्या की दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब 21 साल बाद इस मामले में एक शिकायत दर्ज हुई, जिसमें मौत को लेकर खुलासे हुए हैं। शिकायतकर्ता ने दिग्गज अभिनेता पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूर खबर।
विज्ञापन
कैसे हुई थी ‘सूर्यवंशम’ अभिनेत्री की मौत?
साउथ अभिनेत्री सौंदर्या, जो ‘सूर्यवंशम’ फिल्म से हिंदी फिल्मों के दर्शकों में पहचानी गई। अभिनेत्री की मौत 17 अप्रैल 2004 को एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री और उनके भाई उस वक्त करीमनगर में भाजपा और तेलुग देशम पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उसी दौरान उन दोनों की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। साथ ही रिपोर्ट के अनुसार सौंदर्या उस समय गर्भवती थी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के सेट से तस्वीरें लीक होने के बाद एक्शन मोड में राजमौली, लागू की थ्री-लेयर सिक्योरिटी
विज्ञापन
क्या लगाए गए आरोप?
न्यूज 18 कन्नड़ की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री की मौत के संबंध में 21 साल बाद एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें टॉलीवुड के अभिनेता मोहन बाबू पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में अभिनेत्री और मोहन बाबू के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता चिट्टीमल्लू ने कहा कि मोहन बाबू जलपल्ली स्थित सौंदर्या और उनके भाई की छह एकड़ जमीन खरीदना चाहते थे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद इनके बीच अनबन हुई और दोनों की दुखद मृत्यु के बाद मोहन बाबू ने उनकी जमीन जब्त कर ली।
यह खबर भी पढ़ें: Shabana Azmi: शबाना आजमी ने नारीवाद विषय पर साझा किया नजरिया, बोलीं, ‘समाज आज भी पितृसत्तात्मक है’
जमीन समाज को समर्पित की जाए
शिकायतकर्ता ने खम्मम एसीपी और खम्मम जिलाधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही इसमें अपील की है कि जमीन सरकार जमीन को अपने अधिकार में लेकर सामाजिक कार्यों में लगा दे। रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपनी सुरक्षा की मांग की है।
सौंदर्या का वर्क्रफ्रंट
सौंदर्या एक दक्षिण भारतीय अभनेत्री थी, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गंधर्व’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। साल 1999 में रिलीज हुई बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में हीरा ठाकुर (अमिताभ बच्चन) की पत्नी राधा का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सौंदर्या की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया था। टेलीविजन पर इस फिल्म का इतनी बार प्रसारण हो चुका है कि अब लोगों को फिल्म के डायलॉग भी रट गए हैं। यह इनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी। अपने करियर में अभिनेत्री ने 100 से ज्यादा फिल्में किया।