फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sooryavansham 25 years completed today know Amitabh Bachchan double role films like Don Toofan Satte Pe Satta

Sooryavansham: 'सूर्यवंशम' की रिलीज को 25 साल पूरे, जानिए किन फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाई दोहरी भूमिका

Tue, 21 May 2024 08:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 May 2024 08:55 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' की आज सिलवर जुबली है। फिल्म 'सूर्यवंशम' में अमिताभ ने डबल रोल निभाया था। इस खास मौके पर आज उन फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाए हैं। 

विज्ञापन
Sooryavansham 25 years completed today know Amitabh Bachchan double role films like Don Toofan Satte Pe Satta
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमिताभ बच्चन आज बॉलीवुड का वो नाम है जिनको हर एक सितारा और आम जनता प्यार करती है। उनका स्वभाव और उनकी अदाकारी ने लोगों के दिलों में उनकी खास जगह बना रखी हैं। अमिताभ ने बॉलीवुड फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाएं हैं। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में दोहरी भूमिकाएं भी निभाई हैं। आज उनकी फिल्म 'सूर्यवंशम' को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। फिल्म 'सूर्यवंशम' में भी अमिताभ ने डबल रोल निभाया था। इस खास मौके पर आज उन फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाए हैं।  
विज्ञापन


सूर्यवंशम
तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम'। यह फिल्म 21 मई 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आज रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। इस फिल्म में अमिताभ ने पिता-बेटे की भूमिका निभाई थी। इसमें अभिनेता ने ठाकुर भानुप्रताप सिंह के रोल में पिता का किरदार निभाया था और हीरा बेटे की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा नहीं चल पाई थी। लेकिन इस फिल्म को बाद में टीवी पर कई लोगों ने खूब देखा।
विज्ञापन


सत्ते पे सत्ता
एक्शन कॉमेडी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अतिमाभ ने डबल रोल निभाया था। यह कहानी सात भाइयों की हैं, जो मिलकर अपना घर चलाते हैं। इस फिल्म में अमिताभ ने बड़े भाई रवि की भूमिका निभाई थी। साथ ही इस फिल्म में अमिताभ ने खतरनाक विलेन बाबू की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान
इस फिल्म में अमिताभ ने दो किरदार निभाए थे। यह फिल्म दो भाइयों की कहानी है। जिसमें एक का नाम तूफान और दूसरे का नाम श्याम होता है। यह दोनों ही किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाए थे। इस फिल्म को केतन देसाई ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा अमृता सिंह और मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आई थीं। 

लाल बादशाह
1999 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लाल बादशाह' को के सी बोकाडिया ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा मनीषा कोइराला, शिल्पा शेट्टी, शक्ति कपूर, अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने बाप-बेटे का किरदार निभाया था। पिता दीवान रणबीर सिंह और बेटा बादशाह के किरदार में अमिताभ बच्चन ने सभी का दिल जीत लिया था।

बड़े मियां छोटे मियां
अमिताभ बच्चन ने साल 1998 में आई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दोहरी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा गोविंदा के भी डबल रोल किए थे। यह फिल्म फैंस को बेहद पसंद भी आई थी। 


डॉन
अमिताभ बच्चन के करियर की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' में भी उन्होंने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ ने एक सीधे गांव के लड़के का किरदार निभाया था, जिसका नाम विजय होता है। साथ ही दूसरा किरदार डॉन का निभाया था। 1978 में रिलीज हुई यह फिल्म फैंस को आज भी बेहद पसंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed