Sonu Sood: बुजुर्ग किसान को खेत जोतते देख कर लोगों का पसीजा दिल, अभिनेता सोनू सूद ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Sonu Sood Will Help Farmer: अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर हीरो बन कर उभरे हैं। उन्होंने उस किसान की मदद करने का वादा किया है जो अपना खेत जोत रहा था।
विस्तार
बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसे किसान की वीडियो वायरल हुई जिसके पास खेत जोतने के लिए बैल नहीं थे। इसलिए उस किसान ने खुद से ही खेत जोतना शुरू कर दिया। सोनू सूद ने इस किसान को बैल देने का एलान किया है।
No Money For Tractor or Bullocks, Elderly Farmer Ties himself To Plough, in place of Oxen.
The harsh reality of Ambadas Pawar, a 70-year old #farmer, who has 2.5 acres of land at Hadolti village in #Latur district in #Marathwada region of #Maharashtra, who is forced to tie… pic.twitter.com/IMQxCaOGRy— Surya Reddy (@jsuryareddy) July 2, 2025विज्ञापन
सोनू सूद ने किया बैल देने का एलान
लातूर जिले के हडोल्टी गांव के एक किसान का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में किसान खुद से खेत जोत रहा है। सोनू सूद ने जब यह वीडियो देखा तो उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा 'आप नंबर भेजिए हम बैल भेजते हैं।' यही नहीं एक यूजर ने कहा कि बैल की जगह पर ट्रैक्टर भेज दो। इस पर सोनू सूद ने कहा 'हमारे इस किसान को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता, इसलिए बैल ही बढ़िया है दोस्त।'
किसान ने 10 साल पहले बेचे बैल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किसान अपनी पत्नी के साथ खेत जोतने की कोशिश कर रहा है। दोनों ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ना तो वह बैल खरीद सकते हैं और ना ही ट्रैक्टर का इंतजाम कर सकते हैं। अंबादास पवार नाम के किसान ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से खेत जोत रहे हैं। पहले उनके पास बैल थे लेकिन वह इनकी सेवा नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्हें बेच दिया।
यह खबर भी पढ़ें: Puneet Issar: जब पुनीत इस्सर पर लगे थे अमिताभ बच्चन को जान से मारने के इल्जाम, अभिनेता ने सुनाई आप बीती
किसान से अधिकारियों ने किया संपर्क
किसान ने बताया कि '10 वर्षों से किसी ने कुछ नहीं कहा। एक दिन किसी ने खेत जोतते हुए हमारी वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आज लातूर जिला अधिकारी और राज्य के मंत्री ने मुझसे संपर्क किया।'
किसान ने सरकार से अपील की है कि उनका 40,000 हजार रुपये का कर्ज माफ किया जाए। उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा शहर में काम करता है लेकिन वह उनकी मदद नहीं करता है।
कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने की थी मदद
आपको बता दें कि अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना माहामारी के दौरान लोगों की बहुत मदद की थी। कई मरीजों के लिए उन्होंने एंबुलेंस, ऑक्सीजन और दवाओं का इंतजाम किया था। लॉकडाउन के दौरान कई लोग फंस गए थे उन्हें भी सोनू सूद ने घर पहुंचाने में मदद की थी।