फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allegations on Puneet Issar to kill Amitabh Bachchan on Coolie set

Puneet Issar: जब पुनीत इस्सर पर लगे थे अमिताभ बच्चन को जान से मारने के इल्जाम, अभिनेता ने सुनाई आप बीती

Wed, 02 Jul 2025 11:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Jul 2025 11:30 PM IST
सार

Puneet Issar In Coolie: पुनीत इस्सर ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जिंदगी गुजारने के लिए कई दूसरे काम भी करने पड़े।

विज्ञापन
Allegations on Puneet Issar to kill Amitabh Bachchan on Coolie set
अमिताभ बच्चन, पुनीत इस्सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुनीत इस्सर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अच्छी अदाकारी की है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने मुश्किल दौर के बारे में बताया है। 1982 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कुली' के सेट पर हादसा हुआ था। इसके बाद उनके लिए मुश्किल दौर आ गया। हादसे के बाद लोग अमिताभ बच्चन की सलामती की दुआ करने लगे थे तो वहीं पुनीत को लोग निशाना बनाने लगे थे।

विज्ञापन

दुर्भाग्य से कुली के सेट पर हुआ हादसा
सिद्दार्थ कानन के साथ बातचीत में पुनीत इस्सर ने बताया कि कैसे उन्हें उस वक्त लोगों की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्टंट दुर्भाग्य से हुआ लेकिन लोगों ने यह अंदाजा लगाया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को सेट पर मारने के लिए पैसे लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Allegations on Puneet Issar to kill Amitabh Bachchan on Coolie set
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

अमिताभ को मारने के लिए पैसे लिए थे?
पुनीत इस्सर ने कहा 'किसी ने कहा कि मैंने अमिताभ बच्चन को सेट पर मारने के लिए पैसे लिए हैं। जो लोग मेरे खिलाफ थे उन्होंने ऐसी बातें कहीं। लोग उस वक्त झूठ छाप रहे थे। किसी ने लिखा कि पुनीत ने दावा किया है कि वह ट्रेन से ज्यादा तेज भाग सकते हैं, तो लोग जो चाहते थे वह कह रहे थे।'

यह खबर भी पढ़ें: Mandakini's Father Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

विज्ञापन

पुनीत को आते थे धमकी भरे फोन
उन्होंने बताया कि उन्हें कई धमकी भरे फोन आते थे जिससे उनकी जिंदगी मुश्किल हो गई थी। उन्होंने कहा 'लोग मुझे फोन करते और कहते हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हें जान से मार देंगे।' पुनीत ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया था। सेट पर जो कुछ भी हुआ वह एक हादसा था। 

जिंदगी गुजारने के लिए पुनीत ने किए कई काम
पुनीत ने बताया कि उस वक्त उन्हें 7-8 फिल्मों से हटा दिया गया। उन्हें जिंदगी गुजारने के लिए दूसरे कामों का सहारा लेना पड़ा। 1982 से 1988 तक उन्होंने क्लासेज में स्पीच देना शुरु किया और कई छोटी फिल्मों में काम किया। लोगों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी। यह सब तब तक चलता रहा जब तक उन्हें टीवी सीरियल महाभारत में दुर्योधन के किरदार के लिए नहीं ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed