फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Sood Arrived At ED Office For Questioning In Connection With The Illegal Betting App 1xBet Case

Sonu Sood: ईडी के सामने तलब हुए अभिनेता सोनू सूद, अवैध सट्टेबाजी एप मामले में होगी पूछताछ

Wed, 24 Sep 2025 12:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:47 PM IST
सार

Sonu Sood At ED Office: अभिनेता सोनू सूद अवैध सट्टेबाजी एप मामले में ईडी के सामने तलब हुए हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ करेगा।

विज्ञापन
Sonu Sood Arrived At ED Office For Questioning In Connection With The Illegal Betting App 1xBet Case
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अवैध सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता सोनू सूद आज ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को तलब किया है। इससे पहले इस मामले में अभिनेत्री अन्वेषी जैन और क्रिकेटर युवराज सिंह भी ईडी के सामने तलब हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

इससे पहले अन्वेषी जैन और युवराज सिंह से भी हो चुकी है पूछताछ
सोनू सूद से पहले इस मामले में कल अभिनेत्री अन्वेषी जैन और क्रिकेटर युवराज सिंह भी ईडी के सामने पेश हुए थे। पिछले कुछ हफ्तों में ईडी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है। इसी मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया जा चुका है। इडी इस अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े मामले में लगातार कई नामचीन हस्तियों को तलब कर रही है।

क्या है 1xBet एप
1xBet एक सट्टेबाजी एप है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एप सट्टेबाजी कारोबार में 18 वर्षों से हैं। ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कई लोगों और इन्वेस्टर के करोड़ों रुपये की ठगी करने और टैक्स चोरी करने के आरोपों के चलते ऐसे कई अवैध एप्स पर ईडी की व्यापक कार्रवाई हो रही है। साल 2023 में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 1xBet समेत 174 अवैध सट्टेबाजी एप्स पर बैन लगाया था

ये है पूरा मामला
यह जांच कथित अवैध सट्टेबाजी एप्स से संबंधित है। आरोप है कि इस सट्टेबाजी एप ने कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed