फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam celebrating 51st birthday July 30th in Mumbai Symphony of Fate reveals his incredible journey

Sonu Nigam: अपने जन्मदिन पर सोनू निगम खोलेंगे जीवन का सबसे बड़ा राज, कैसे लौटी कंसर्ट से ठीक पहले खो गई आवाज

Fri, 26 Jul 2024 10:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 26 Jul 2024 10:58 PM IST
सार

प्रसिद्ध गायक सोनू निगम 30 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन मुबई में मनाएंगे। अपने जन्मदिन के इस अवसर पर सोनू अपनी मीडिया फैमिली के लिए एक खास सरप्राइज भी लेकर आ रहे हैं। इस दिन सोनू निगम एक खास डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam celebrating 51st birthday July 30th in Mumbai Symphony of Fate reveals his incredible journey
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

विस्तार

90 के दशक से लेकर आज तक सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध गायकों में से एक हैं। उन्होंने ये दिल दीवाना (परदेस से), साथिया (साथिया से), सतरंगी रे (दिल से), संदेशे आते हैं (बॉर्डर से) और कई गानों में अपनी मधुर आवाज दी है। सोनू ने हिंदी के अलावा कन्नड़, ओड़िआ, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी सहित कई भाषाओं में गाना गाया है। सोनू ने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम भी बनाए हैं। अब सोनू अपने 51वें जन्मदिन पर एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके प्रशंसकों को सोनू को और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा।      
विज्ञापन


अपने 51वें जन्मदिन पर जारी करेंगे डॉक्यूमेंट्री
सोनू निगम इस साल 30 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास अवसर पर सोनू डॉक्यूमेंट्री 'सिम्फनी ऑफ फेट' जारी करेंगे, जिसमें उन्होंने अपने उस सफर के बारे में बताया है, जब दुबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी आवाज चली गई थी और फिर अचानक कैसे उनकी आवाज लौट आई। उनकी यह डॉक्यूमेंट्री उनके जीवन की एक अनोखी झलक का वादा करती है।
विज्ञापन


कब किया था सोनू ने गाना शुरू
सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू निगम चार साल की उम्र से गाना गाते आ रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने पिताजी के साथ मंच पर मोहम्मद रफी का गीत 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया था। 11 साल कि आयु में सोनू अपने पिताजी के साथ मुंबई आ गए थे। उन्होंने शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से शिक्षा ली थी। पार्श्व गायक के रूप में सोनू ने अपना पहला गीत फिल्म 'जनम' (1990) के लिए गाया था, जो कि कभी औपचारिक तौर पर रिलीज नहीं हुआ। सोनू ने अपना पहला गाना दूरदर्शन के धारावाहिक तलाश (1992) के लिए गाया था। इसके बाद फिल्म 'आजा मेरी जान' के गाने 'ओ आसमान वाले जमी' पर से बॉलीवुड में कदम रखा। सोनू को बड़ी सफलता तब मिली जब उनका गाना "अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का" रिलीज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed