फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Song Tauba Tauba Singer Karan Aujla Coming For India Music Tour TSeries New Song Release Soon

Karan Aujla: करण औजला म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए देश आने की कर रहे तैयारी, नए गाने को लेकर भी दी जानकारी

Tue, 03 Dec 2024 04:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Dec 2024 04:19 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के बीच खबर आई थी कि करण औजला भी देश के कई शहरों में म्यूजिक टूर करें। आज ही करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह देश आने की तैयारियां करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Song Tauba Tauba Singer Karan Aujla Coming For India Music Tour TSeries New Song Release Soon
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम-@ karanaujla

विस्तार

करण औजला भारतीय सिंगर है, वह अपने पंजाबी गानों के लिए देश भर में मशहूर है। वैसे वह  ज्यादातर कनाडा में रहते हैं। जल्द ही उनका भारत के कई शहरों में म्यूजिक टूर होने वाला है। इस बात को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। अपने भारत आने की तैयारियों को वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। कुछ देर पहले भी उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पैकिंग करते हुए नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर हैं खुश 
करण औजला ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है, उसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में अपने दोस्तों से पूछ रहे हैं कि किस तरह के कपड़े पैक करें। इसके बाद वह लगेज बैग के साथ नजर आते हैं। हर वीडियो में भारत का झड़ा उन्होंने टैग किया हुआ है। करण जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे। देश के आठ शहरों में वह अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए गाने की जानकारी भी दी 
इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ही करण औजला ने अपने नए गाने की जानकारी भी दी है। वह टी सीरीज के साथ एक गाना कर रहे हैं, जो कि पांच तारीख को रिलीज होगा। इस गाने का नाम ‘आए हाय’ है। अपने नए गाने को लेकर भी करण काफी खुश हैं। 

विज्ञापन

Song Tauba Tauba Singer Karan Aujla Coming For India Music Tour TSeries New Song Release Soon
करण औजला-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanaujla

तौबा-तौबा पर अब तक झूम रहे हैं लोग 
करण औजला का गाना ‘तौबा-तौबा’ इसी साल विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ में सुनने को मिला था। शादियों के इस सीजन में भी लोग करण के इस गाने पर झूम रहे हैं। करण के म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी फैंस को यह गाना जरूर सुनने को मिलेगा। करण का यह टूर 7 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक होगा। इस म्यूजिक टूर का नाम ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम’ है। चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई के अलावा कुछ और शहरों में भी करण का म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।

दर्शकों को हैरान कर देंगे 
सूत्रों के अनुसार करण अपने म्यूजिक टूर की तैयारियां लगभग एक साल से कर रहे थे। इस टूर के जरिए वह पंजाबी कल्चर और इंडियन म्यूजिक को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। साथ ही म्यूजिक टूर में वह अपने फैंस को कोई बड़ा सरप्राइज भी देने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed