फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Kapoor Pens A Heartfelt Note For Rhea Kapoor Hubby Karan Boolani Shares Him Picture With Vayu

Sonam Kapoor: सोनम ने बहन रिया के पति करण को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया वायु का बेस्ट अंकल

Mon, 06 Oct 2025 01:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:15 PM IST
सार

Sonam Kapoor On Karan Boolani’s Birthday: अभिनेत्री सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर के पति करण बुलानी को बेटे वायु का बेस्ट अंकल बताया है। जानिए सोनम ने करण के लिए और क्या कुछ लिखा?

विज्ञापन
Sonam Kapoor Pens A Heartfelt Note For Rhea Kapoor Hubby Karan Boolani Shares Him Picture With Vayu
सोनम कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor

विस्तार

सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर के पति करण बुलानी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सोनम ने करण को बेटे वायु का पसंदीदा कहानीकार और फनी अंकल (मौसा) बताया है। एक्ट्रेस ने करण और वायु की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

विज्ञापन

सोनम ने शेयर की करण-वायु की तस्वीर
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर वायु और करण की छुट्टियों की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों एक गद्देदार लकड़ी की बेंच पर बैठे हैं। करण एक लाइन वाली शर्ट और गहरे रंग के शॉर्ट्स पहने हुए एक कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। जबकि वायु एक रंगीन टोपी, एक नेवी ब्लू टॉप और शॉर्ट्स में बहुत प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, ‘वायु के पसंदीदा कहानीकार, दोस्त और सबसे फनी मौसा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। करण हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


 

साल 2012 में करण और रिया ने की शादी
करण बुलानी ने साल 2021 में सोनम कपूर की बहन और फैशन डिजाइनर व प्रोड्यूसर रिया कपूर से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने लगभग 12 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

यह खबर भी पढ़ेंः Sonam Kapoor: क्या दोबारा मां बनने वाली हैं सोनम कपूर? ताऊजी बोनी कपूर का आया पहला रिएक्शन

प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं सोनम
सोनम कपूर हाल ही में तब सुर्खियों में आ गईं जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आईं। इन रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि सोनम प्रेग्नेंट हैं और दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, जब अमर उजाला ने इस बारे में सोनम कपूर के ताऊ बोनी कपूर से बात की और सच्चाई जाननी चाही, तो बोनी कपूर ने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। सोनम हाल ही में बहन अंशुला कपूर की सगाई में शामिल हुई थीं। सामने आई फोटोज में सोनम मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed