फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha Viral Video On Dharmendra Pradhan resignation salutes GEN-Z says sorry i am proud of you

सोनाक्षी सिन्हा ने माफी मांगकर लगाई उठक-बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर GEN-Z को किया सलाम; देखें वीडियो

Sat, 25 Jul 2026 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jul 2026 06:23 PM IST
सार

Sonakshi Sinha Salutes GEN-Z: छात्र आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने खुशी जताई है। अभिनेत्री ने जेन-जी को सलाम किया है। साथ ही माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Viral Video On Dharmendra Pradhan resignation salutes GEN-Z says sorry i am proud of you
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट परीक्षा लीक मामले पर छात्र कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में अधिकांश जेन-जी (जनरेशन जेड) शामिल थे। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार मांग कर रहे थे। आज शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुरू से छात्रों के सपोर्ट में रहे कई सेलेब्स ने खुशी जताई है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने जेन-जी को सलाम किया है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस बोलीं- 'जेन-जी एक आर्ट हैं'
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वे खुशी से उछलती दिखी हैं। साथ ही उन्होंने जेन-जी को सलाम किया है और उनसे माफी मांगी है। माफी इस बात को लेकर मांगी है कि वे इस जेनरेशन को पहले हल्के में लेती थीं। सोनाक्षी वीडियो में कह रही हैं, 'भाई आप जानते नहीं हो आपने आज क्या किया है? मैं एक आर्टिस्ट हूं ब्रो, लेकिन जेन-जी एक आर्ट हैं'। 

'तुम लोगों ने क्या किया है यार'
एक्ट्रेस ने आगे कहा है, 'पता है मैं बहुत हल्के में लेती थी जेन-जी को। सोचती थी, मतलब यह क्या हैं ये..., चार घंटे काम करते हैं और थक जाते हैं। कुछ नहीं होगा इनसे। आह...उसके लिए माफी'। सोनाक्षी ने उठक-बैठक लगाकर जेन-जी से माफी मांगी है। वे आगे कहती हैं, 'दोबारा कभी नहीं ऐसा सोचूंगी। सलाम है आपको। सलाम। अब मुझे देखो। मैं जेन-जी होना चाहती हूं। तुम जैसी होना चाहती हूं। मेरा सलाम है तुम्हें। तुम लोगों ने क्या किया है यार। अविश्वसनीय'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- 'क्या ही दिन है आज'
अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'सॉरी! मेरा मतलब था कि मुझे तुम पर गर्व है और तुम्हारा शुक्रिया। ब्रो अब... लगता है इस मिलेनियल का दिमाग फिर गया है'। साथ ही आज की तारीख का जिक्र करते हुए लिखा है, '25.07.2026. क्या ही दिन है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed