फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohail Khan on being part of reality show Alliance says I have just small fear that I do not know how to lie

Sohail Khan: 'पहले हफ्ते ही आउट हो जाऊंगा'; रियलिटी शो 'अलायंस' में एंट्री पर सोहेल खान को क्यों सता रहा डर?

Sun, 28 Jun 2026 03:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jun 2026 03:49 PM IST
सार

Sohail Khan On Alliance: रियलिटी शो 'अलायंस' शुरू हो चुका है। इसमें अभिनेता सोहेल खान भी नजर आएंगे। शो में एंट्री पर उन्हें डर सता रहा है कि कहीं पहले ही हफ्ते वे आउट न हो जाएं। ऐसा क्यों? जानिए

विज्ञापन
Sohail Khan on being part of reality show Alliance says I have just small fear that I do not know how to lie
सोहेल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान जल्द ही रियलिटी शो 'अलायंस' में शामिल होने वाले हैं। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। सोहेल खान कई टीवी शो में बतौर जज तो हिस्सा ले चुके हैं, मगर यह पहला मौका है जब वे प्रतिभागी के तौर पर जुड़ेंगे। हाल ही में अपने नए सफर पर सोहेल खान ने बात की। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें एक डर सता रहा है। 

विज्ञापन


सोहले बोले- 'मुझे झूठ बोलना नहीं आता'
सोहेल ने कहा कि उन्हें गेम खेलना और लोगों को मैनिपुलेट करना नहीं आता, इसलिए उन्हें डर है कि कहीं वे पहले हफ्ते में ही शो से बाहर न हो जाएं। सोहेल खान ने कहा, 'मैं मतलब ज्यादा सोचता नहीं हूं, मन में जो सच है वही करता हूं, तो मेरा एक ही थोड़ा सा डर है के मुझे झूठ बोलना और गेम्स खेलना नहीं आता। हेरफेर नहीं आता तो मुझे लगता है में पहले हफ्ते ही आउट हो जाऊंगा। कोई भी मुझे ऐसे पकड़ ले सकता है'।
विज्ञापन


क्यों पसंद आया यह शो?
इससे पहले सोहेल ने शो में हिस्सा लेने की पुष्टि करते हुए कहा, 'जब 'अलायंस' का ऑफर मेरे पास आया, तो मैं सचमुच उत्साहित था, क्योंकि यह कोई आम रियलिटी शो नहीं है। इसने मुझे इसलिए आकर्षित किया, क्योंकि यह सिर्फ टास्क जीतने तक नहीं है। यह लोगों, भरोसे और लगातार बदलती स्थितियों के अनुसार खुद को ढालने के बारे में है। मुझे चुनौतियां लेना पसंद है और यह मुझे सही चुनौती लगी। मैं सभी से मिलने को उत्साहित हूं। साथ यही यह भी देखने के लिए कि यह गेम आगे कैसे बढ़ता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं 'अलायंस'?
सोहेल ने आगे कहा, 'मैं एक ऐसे परिवार से हूं, जहां वफादारी सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है। लेकिन मैं यह भी समझता हूं कि 'अलायंस' जैसे गेम में नियम अलग होते हैं। समीकरण रातों-रात बदल सकते हैं और भरोसा हर दिन कमाना पड़ता है। मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनूंगा। जैसा हूं वैसा ही रहूंगा। अपना गेम खेलूंगा। बाकी तो फिर समय ही बताएगा'। बता दें कि 'अलायंस' के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed