कैसे बेटी इनाया की सुरक्षा करती हैं सोहा अली खान? बोलीं- दुनिया अब पहले से ज्यादा डरावनी है
Soha Ali Khan On Daughter Inaaya: अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में अपनी बेटी इनाया की सोशल मीडिया पर कम जानकारी साझा करने पर बात की। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही तस्वीरों के दुरुपयोग के डर पर भी अपनी राय रखी। जानिए सोहा ने क्या कहा?
विस्तार
अभिनेत्री सोहा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों में उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ी पोस्ट साझा करना कम कर दिया है। अब एक कार्यक्रम में उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया। सोहा ने कहा कि वह अपनी बेटी की डिजिटल सुरक्षा के लिए ऐसा कर रही हैं।
बेटी इनाया पर क्या बोलीं सोहा?
अभिनेत्री हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां उन्होंने अपनी बेटी इनाया से संबंधित जानकारी शेयर की। सोहा ने कहा…
- जब इनाया छोटी थी, तब हमने उसकी तस्वीर कई पोस्ट में साझा की थीं।
- तब से लेकर अब तक दुनिया बदल गई है और पहले से ज्यादा डरावनी हो गई है।
- मुझसे बहुत से लोग सवाल करते हैं कि अब आप उसकी तस्वीर क्यों नहीं पोस्ट करते?
- वो कहते हैं कि हम जानते हैं कि आपकी बेटी कैसी दिखती है। आपने पहले भी उसकी तस्वीरें पोस्ट की हैं, तो अब क्यों नहीं?
- मैं कहना चाहती हूं कि मैंने पहले कुछ किया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अब जो कर रही हूं उसे बदल नहीं सकती।
तस्वीरों के दुरुपयोग पर क्या बोलीं सोहा?
सोहा ने आगे आपनी बातचीत में सोशल मीडिया में तस्वीरों के दुरुपयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘हम उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर साझा नहीं करते क्योंकि उनका गलत अर्थ निकाला जा सकता है और उनसे गलत काम किए जा सकते हैं। वह समझती है कि इसके पीछे एक कारण है।'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे इस बारे में विस्तार से बताने की जरूरत नहीं है कि कितनी घिनौनी हरकतें होती हैं। अब तो छोटे बच्चों के बारे में कुछ भी पोस्ट करने से पहले उनकी भी सहमति होनी चाहिए। भविष्य में मैं उसकी प्राइवेसी के अधिकार को छोड़ दूंगी, क्योंकि मैंने बड़े होने के दौरान उसकी जिंदगी का बहुत सारा हिस्सा शेयर किया होगा।’
सोहा और कुणाल का रिश्ता
सोहा पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। वहीं कुणाल 'राजा हिंदुस्तानी' और 'जख्म' समेत कई बड़ी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट रहे। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का निर्देशन भी किया।
सोहा और कुणाल की पहली मुलाकात 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर हुई थी। दोनों ने 25 जनवरी, 2015 में शादी की। इसके बाद 29 सितंबर, 2017 को बेटी इनाया का जन्म हुआ। सोहा अक्सर परिवार से साथ सुकून भरे पर पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।