फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sobhita Dhulipala first public appearance following her engagement with Naga Chaitanya video goes viral

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी, पार्टी कब है? पैप्स के सवाल पर बोलीं- जल्द ही

Tue, 20 Aug 2024 02:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' की स्क्रीनिंग में शोभिता ने कॉलर और बटन-डाउन डिटेल्स के साथ ऑल-डेनिम जंपसूट पहना था। स्ट्रैपी व्हाइट हील्स, छोटे सिल्वर हूप्स और एक वॉच ने उनके लुक को पूरा किया।

विज्ञापन
Sobhita Dhulipala first public appearance following her engagement with Naga Chaitanya video goes viral
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। 8 अगस्त को अभिनेता ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने एक-दूजे को मंगनी की अंगूठी पहनाईं। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब सगाई के काफी दिनों के बाद शोभिता डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' की स्क्रीनिंग शामिल हुई हैं। इस दौरान उन्होंने पैप्स के साथ बातचीत भी की है।

विज्ञापन

शोभिता ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी
डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' की स्क्रीनिंग में शोभिता ने कॉलर और बटन-डाउन डिटेल्स के साथ ऑल-डेनिम जंपसूट पहना था। स्ट्रैपी व्हाइट हील्स, छोटे सिल्वर हूप्स और एक वॉच ने उनके लुक को पूरा किया। इन डिटेल्स के अलावा, जो सबसे अलग था, वह थी उनकी सगाई की अंगूठी, जिसे शोभिता फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैप्स के इस सवाल का अभिनेत्री ने दिया जवाब
शोभिता ने स्क्रीनिंग में जाने के दौरान जैसे ही पैप्स के लिए पोज दिया। पैप्स ने अभिनेत्री से पूछा, 'पार्टी कब है?' इस पर शोभिता ने उन्हें शर्माते हुए जवाब दिया, 'जल्द ही'। अपनी सगाई की आधिकारिक खबर आने तक, शोभिता और नागा चैतन्य ने कभी भी सीधे तौर पर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। हालांकि, साल 2022 में उनके डेटिंग की अफवाहें जरूर उड़ी थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपनी लव लाइफ के बारे में किसी भी सवाल को नजरअंदाज करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

नागार्जुन के की थी घोषणा
बता दें कि नागार्जुन ने एक्स पर इसकी घोषणा किए जाने तक इस कपल ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी थी। अभिनेता ने तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह शोभिता का परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। सोभिता ने इंस्टाग्राम पर एक कविता के साथ सगाई की अनदेखी तस्वीरें भी साझा कीं। नागा चैतन्य ने पहले साल 2017 में सामंथा रूथ प्रभु से शादी की थी।
 

Vettaiyan: धूम मचाने को तैयार 'वेट्टैयन' का पहला गाना, अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया रजनीकांत की फिल्म पर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed