फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sobhita Dhulipala and Naga Chaitanya love affair rumours over instagram post netizen found simitarities

Sobhita-Naga Affair: फिर शुरू हुई नागा और शोभिता के बीच अफेयर की चर्चा, यूजर्स ने पुराने तरीके से लगाया पता!

Mon, 22 Apr 2024 12:45 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:45 PM IST
सार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने फिर से खलबली मचा दी है। दोनों की पोस्ट में समानता देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। 

विज्ञापन
Sobhita Dhulipala and Naga Chaitanya love affair rumours over instagram post netizen found simitarities
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म जगत में काफी दिनों से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का नाम एक साथ लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के बीच कुछ-कुछ होने की अफवाहों को एक बार फिर से हवा मिल गई है। इस कथित अफेयर को सच बताने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बार भी उसी तरकीब का इस्तेमाल किया है, जिसे कुछ महीनों पहले इस्तेमाल किया था। आइए जानते हैं कि क्या है दोनों से जुड़ा ताजा मामला और क्यों अफवाहों का बाजार एक बार फिर से गर्म है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लगाया पता!
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने फिर से खलबली मचा दी है। दोनों की पोस्ट में समानता देखकर, सोशल मीडिया यूजर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। दरअसल, शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जीप सफारी की एक तस्वीर अपलोड की है। वहीं, नागा चैतन्य ने भी अपने हैंडल पर घूमने के दौरान की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सूर्यास्त का आनंद लेते दिख रहे हैं। यह तस्वीर भी किसी जंगल के इलाके की दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह दोनों तस्वीरें एक ही जगह की है।
विज्ञापन


Vicky Kaushal-Sunny Kaushal: सनी ने उड़ाया विक्की के गाने का मजाक, कहा- गाना शुरू कर देगा तो दिक्कत हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी अपनाया था यही तरीका
सोशल मीडिया यूजर्स पहले भी शोभिता और नागा की पोस्ट में समानता देख चुके हैं। दरअसल, शोभिता धुलिपाला ने पिछले साल अमेरिकी अभिनेता मैथ्यू मैक्कनौगी की किताब की फोटो साझा की थी। उस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को नागा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट याद आ गई थी। नागा चैतन्य भी उसी किताब की तस्वीर को पहले अपलोड कर चुके थे। उस वक्त भी दोनों के बीच अफेयर होने की जमकर चर्चा हुई थी।

Thug Life: जैसलमेर में कमल हासन की 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू, फिल्म के सेट पर शामिल हुए सिम्बू, तस्वीरें वायरल

सामंथा रुथ प्रभु से लिया था तलाक
नागा चैतन्य ने 7 अक्तूबर, 2017 को  सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। साल 2009 में फिल्म ‘ये माया चेस्वे’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। शादी के चार साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। लोग इन दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाते थे।

Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता को पसंद आई रणबीर की एनिमल, बोले-तारीफ करने में हिचक नहीं होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed