Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता को पसंद आई रणबीर की एनिमल, बोले-तारीफ करने में हिचक नहीं होनी चाहिए
पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फिल्म पर अपने विचार रखे हैं। फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने हाल ही में इसे दूसरी बार देखने के बाद अपनी भावनाओं को साझा किया और इसे और भी अधिक पसंद करने की बात स्वीकार की।
विस्तार
संजय गुप्ता ने की एनिमल की तारीफ
पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फिल्म पर अपने विचार रखे हैं। फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने हाल ही में इसे दूसरी बार देखने के बाद अपनी भावनाओं को साझा किया और इसे और भी अधिक पसंद करने की बात स्वीकार की। उन्होंने निर्देशक और मुख्य अभिनेता के काम की भी सराहना की है।
एक्स हैंडल पर साझा किया खास पोस्ट
संजय गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, “मैंने एनिमल दूसरी बार देखी। मुझे यह पहली बार से कहीं अधिक पसंद आई।” निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, अभिनेता रणबीर कपूर और टीम के काम की सराहना करते हुए , संजय गुप्ता ने कहा, “यह फिल्म संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन और रणबीर कपूर के प्रदर्शन पर खरी उतरती है। लेखन के अलावा, हर दृश्य को काफी अच्छे से फिल्माया गया है। इतनी कड़ी मेहनत और लगन की प्रशंसा करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए।”
I watched #ANIMAL for the second time.
I liked it way more than the first time.
It stands tall on Sandeep Vanga Reddy’s direction & Ranbir Kapoor’s performance.
Apart from that the writing, every scene has been dealt to the extreme.
So much hard work and perseverance.— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) April 22, 2024
इन किरदारों से सजी हैं एनिमल
मालूम हो कि रणविजय के रूप में रणबीर कपूर के साथ, एनिमल के शानदार कलाकारों में उनके पिता बलबीर सिंह के रूप में अनिल कपूर भी शामिल हैं, जबकि बॉबी देओल खलनायक अबरार हक की भूमिका में नजर आए। वहीं, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना रणबीर की पत्नी गीतांजलि की भूमिका निभाती दिखी हैं। बात करें तृप्ति डिमरी की तो अभिनेत्री जोया के किरदार में नजर आई हैं।