Arjun Kapoor: ‘2 स्टेट्स’ फिल्म के दस साल पूरे होने पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बीटीएस वीडियो किया साझा
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के दस साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने एक बीटीएस वीडियो फैंस के साथ साझा कर पुरानी यादों को ताजा किया।
विस्तार
अभिनेता ने लिखा भावुक पोस्ट
अर्जुन कपूर ने फिल्म और फिल्मी पर्दे के पीछे का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘दस साल, अनगिनत यादें’। वीडियो में अर्जुन ने फिल्म शूटिंग के दौरान की कुछ झलकियां साझा की। वीडियो में अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनके मैं बहुत खुश हूं और आभारी हूं। वीडियो के अंत में अभिनेता ने कहा कि स्टोरी में हीरो हो ना हो स्टोरी हीरो होनी चाहिए और ये वाली स्टोरी तो हीरो थी। बता दें कि फिल्म लेखक चेतन भगत की मशहूर किताब ‘2 स्टेट्स: स्टोरी ऑफ माई मैरिज’ पर आधारित थी, जिसे अभिषेक वर्मन ने पर्दे पर उतारा था। फिल्म का निर्माण करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर किया था।
विज्ञापन विज्ञापन
करियर की सबसे सफल फिल्म है ‘2 स्टेट्स’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर के अब तक के करियर की सबसे सफल फिल्म ‘2 स्टेट्स है। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर ‘स्टारडस्ट बेस्ट मेल एक्टर अवॉर्ड’ के लिए नॉमिनेट भी हुए थे। अर्जुन कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।