{"_id":"670b8d68a135acb0000532ad","slug":"singham-again-actress-kareena-kapoor-khan-said-salman-khan-is-her-first-bollywood-crush-talk-about-karishma-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor Khan: करीना ने बताया अपना पहला बॉलीवुड क्रश, बहन करिश्मा की सबसे बुरी फिल्म का भी किया जिक्र","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor Khan: करीना ने बताया अपना पहला बॉलीवुड क्रश, बहन करिश्मा की सबसे बुरी फिल्म का भी किया जिक्र
Sun, 13 Oct 2024 02:35 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:35 PM IST
सार
करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों बहनें आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं। हाल में ही दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे थे, जहां दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई राज खोले। इस दौरान करीना ने अपने पहले बॉलीवुड क्रश का जिक्र भी किया।
विज्ञापन
करीना कपूर और करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कपूर खानदान का नाम और ऊंचा किया है। दोनों बहनों ने अपने अभिनय करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल में ही दोनों बहनें टीवी के लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। इस दौरान दोनों बहनों ने एक दूसरे को लेकर काफी राज भी खोले। इस बीच एक खास सेगमेंट के दौरान करीना ने खुलासा करते हुए बताया कि उनका पहला बॉलीवुड क्रश कौन था।
विज्ञापन
सलमान खान हैं करीना के पहले बॉलीवुड क्रश
कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है। इस शो के नए एपिसोड में दोनों कपूर बहनों ने अपनी जबर्दस्त ऊर्जा से शो में चार चांद लगा दिए। करीना और करिश्मा ने शो के दौरान कई राज भी खोले। शो के दौरान दोनों बहनों ने कुछ मजेदार गेम भी खेले। शो के दौरान जब करीना ने अपने राज खोले तब करिश्मा ने नॉइस कैंसलिंग हेडफोन पहन रखे थे। इस दौरान जब करीना से उनका पहला बॉलीवुड क्रश पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत सलमान खान का नाम लिया।
विज्ञापन
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने किया अपने रिलेशनशिप का खुलासा, बोलीं- मुझे अपने साथी के साथ पसंद है
विज्ञापन
करीना ने करिश्मा की सबसे बुरी फिल्म का किया जिक्र
इस शो के बीच में करीना ने अपनी बहन करिश्मा की सबसे खराब फिल्म और बचकाने से किरदार को लेकर भी बात की। बकिंघम मर्डर्स अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें फिल्म पापी गुड़िया में करिश्मा का किरदार सबसे बचकाना लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहन को तैयार होने में बहुत समय लगता है और यह उनकी सबसे ज्यादा परेशान करने वाली आदत है। इसके अलावा उन्होंने बहन की फिल्म मैदान-ए-जंग को करिश्मा की सबसे खराब फिल्म बताया।
Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ी सलमान की सुरक्षा, घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
दादा राज कपूर से दोनों बहनें हुईं प्रेरित
इस पर करिश्मा ने बताया कि वह अपनी बहन को अक्सर अपनी फिल्में देखने के लिए भेजती हैं। उन्होंने कहा, "मैंने बेबो को अपनी कई फिल्में देखने के लिए भेजा है, और वह अक्सर वापस आकर कहती है, 'तुमने मुझे कितनी खराब फिल्म दिखाई। मुझे कई बार वहां से निकलना पड़ा।" इस दौरान दोनों बहनों ने अपने दादा राज कपूर को भी याद किया और कहा कि उन्होंने कैसे उन्हें बॉलीवुड में अपना करियर बनाने और कपूर विरासत को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया। बात करें दोनों बहनों के वर्क फ्रंट की, तो करीना बकिंघम मर्डर्स के बाद जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आएंगी। वहीं, करिश्मा आखिरी बार फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थीं।
बिग बॉस: आसिम की नकल करते हैं अविनाश, शहजादा का आरोप