फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again actor Arjun Kapoor offers to fund 10-year-old Delhi boy education after death of his father

Arjun Kapoor: यह नेक काम कर फैंस के बीच चमके अर्जुन कपूर, जानें क्यों लोगों ने फ्लॉप न कहकर बुलाया हीरो?

Wed, 08 May 2024 04:33 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 08 May 2024 04:33 PM IST
सार

'सिंघम अगेन' में विलेन का किरदार निभा रहे अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें विलेन नहीं हीरो बता रहे हैं।

विज्ञापन
Singham Again actor Arjun Kapoor offers to fund 10-year-old Delhi boy education after death of his father
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जुन कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल भी रही। फिल्म के अर्जुन के अलावा परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थीं। फिल्म में दोनों के काम की काफी सराहना भी हुई थी। हालांकि, उसके बाद अर्जुन का फिल्मी करियर रफ्तार नहीं पकड़ सका, लेकिन एक बार फिर अर्जुन का नाम सुर्खियों में है। इस बार वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, अपने जिंदादिली की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

विज्ञापन


जताई मदद की इच्छा
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें दिल्ली का एक दस  वर्षीय लड़का अपने पिता की मौत के बाद चिकन रोल्स की दुकान संभाल रहा था। जसप्रीत नाम के इस बच्चे के पास कोई दूसरा चारा नहीं था। एक फूड ब्लॉगर ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसके बाद भावुक कर देने वाली यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी। जब यह खबर अर्जुन तक पहुंची तो उन्होंने जसप्रीत को आर्थिक तौर मदद करने की इच्छा व्यक्त की। 

विज्ञापन

Kaithi 2: क्या जल्द आने वाली है 'कैथी 2'? अभिनेता अर्जुन दास ने कर दिया खुलासा, एलसीयू का रह चुके हैं हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चों की शिक्षा का उठाना चाहते हैं जिम्मा
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए जसप्रीत और उसकी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने लिखा,"चेहरे पर मुस्कान लेकर, वह आगे की जिंदगी और उसके साथ में आने वाली सभी चीजों का सामना कर रहा है। मैं इस 10 वर्षीय बच्चे को सलाम करता हूं जिसने अपने पिता के निधन के 10 दिनों के भीतर उनका काम संभालने का साहस दिखाया। अपने पैरों पर खड़ा होने की ताकत दिखाई। मुझे उसकी या उसकी बहन की शिक्षा में मदद करने में खुशी होगी, यदि किसी को उसके बारे में पता हो तो मुझे अवश्य बताएं।" 

Karan Johar: 26 साल बाद करण का खुलासा, 'डुप्लीकेट' के सेट पर इस दिग्गज से जुड़े दिल के तार, बनें पक्के दोस्त

फैंस कर रहे तारीफ
अर्जुन के इस कदम के बाद उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस कदम की खूब सराहना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपने एक बेहतरीन मिसाल पेश की है'। वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा,'देश को आप जैसे अन्य जागरुक लोगों की जरुरत है'। सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन की तारीफ में लगातार कमेंट कर रहे हैं। बात करें अर्जुन की वर्क फ्रंट की तो वह निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं की मौजूदगी में अर्जुन को विलेन के अवतार में देखना, उनके फैंस के लिए काफी मजेदार होगा। 

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के काले टीके पर टिकी फैंस की निगाहें, बोले- कितनी भारतीय और प्यारी हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed