फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Pawandeep Rajan Discharged From Hospital After Recovering From Accident

Singer Pawandeep Rajan: एक्सीडेंट से ठीक होने के बाद घर लौटे पवनदीप, फैंस और सेलिब्रिटीज ने दिए रिएक्शन

Fri, 30 May 2025 09:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 30 May 2025 09:49 PM IST
सार

इंडियन आइडल 12 के विजेता और बॉलीवुड सिंगर पवनदीप राजन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की है। पिछले दिनों वह एक सड़क हादसे का शिकार हुए, गंभीर तौर पर घायल हुए। लंबे इलाज के बाद वह हॉस्पिटल से अब डिस्चार्ज हो चुके हैं। यही जानकारी फैंस के साथ सिंगर पवनदीप ने साझा की है। 

विज्ञापन
Singer Pawandeep Rajan Discharged From Hospital After Recovering From Accident
सिंगर पवनदीप राजन (दाएं) - फोटो : इंस्टाग्राम@pawandeeprajan

विस्तार

सिंगर पवनदीप ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है, ‘हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गया हूं, घर जा रहा हूं।’ और उन्होंने इस पोस्ट के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया हुआ है।

विज्ञापन


फैंस को भी किया शुक्रिया
पवनदीप ने फैंस को शुक्रिया भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा है। मुश्किल वक्त में फैंस ने सिंगर के लिए खूब दुआ की। पवनदीप अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘आपके सपोर्ट, दुआ और प्राथनाओं के लिए शुक्रिया। पवनदीप ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें एक दोस्त या फैमिली मेंबर भी साथ में नजर आ रहा है।  
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan)

विज्ञापन
विज्ञापन



सेलिब्रिटी से लेकर फैंस ने दिए रिएक्शन 
पवनदीप की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने रिएक्शन दिया है। कॉमेडियन भारती सिंह ने पवनदीप की पोस्ट पर हार्ट इमोजी का रिएक्शन दिया है। वहीं सिंगर के फैंस ने भी उनके सकुशल घर लौटने पर खुशी जाहिर की है। एक यूजर लिखता है, ‘ अच्छी खबर, भगवान आपको खुश रखे।’ इसी तरह के कमेंट कई और फैंस ने किए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Pawandeep: 'भैया, प्लीज मेरे घर फोन कर दो...उन्हें नहीं पता मैं घायल हूं', दिल को चीर देंगी पवनदीप की ये बातें

कब और कैसे हुआ हादसा
सिंगर पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह इस रास्ते से दिल्ली जा रहे थे, पवनदीप की कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में सिंगर बुरी तरह से घायल हुए। पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज हुआ, फिर पवनदीप को दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सिंगर की दिल्ली के हॉस्पिटल में दो बार सर्जरी हुई। अब वह ठीक हो चुके हैं और घर वापस जा रहे हैं। 
रिपोर्ट्स के अनुसार जिस कार से पवनदीप दिल्ली जा रहे थे, उसके ड्राइवर को झपकी आ गई और इसी कारण एक्सीडेंट हुआ। पवनदीप के साथ उनका एक दोस्त भी था उसे भी चोट लगी है। पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed