फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Anirudh Ravichander breaks silence on Dating and marriage Rumours with Kavya Maran

Anirudh Ravichander: काव्या मारन के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अनिरुद्ध रविचंदर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी...

Sat, 14 Jun 2025 09:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jun 2025 09:06 PM IST
सार

Anirudh Ravichander On Dating Rumours With Kavya Maran: चर्चित सिंगर अनिरुद्ध मारन का नाम आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी खबरों पर खुद अनिरुद्ध ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Singer Anirudh Ravichander breaks silence on Dating and marriage Rumours with Kavya Maran
काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के कथित अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में है। न सिर्फ डेटिंग के दावे किए जा रहे हैं, बल्कि दोनों की शादी की प्लानिंग तक के कयास लगाए जा रहे हैं। इस तरह की अफवाहों पर अब अनिरुद्ध रविचंदर की प्रतिक्रिया आई है।

विज्ञापन

अनिरुद्ध बोले- 'शांत हो जाओ दोस्तों'
अनिरुद्ध रविचंदर ने काव्या के साथ अपनी डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'शादी आह'? उन्होंने हंसने वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा है, 'शांत हो जाओ दोस्तों, कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो'। इसके बाद अनिरुद्ध ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें?
दरअसल, काव्या और अनिरुद्ध के अफेयर और शादी संबंधी अफवाहें तब से वायरल होनी शुरू हुईं, जब एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस किस्म की अटकलों ने लोगों की जिज्ञासाओं को और बढ़ा दिया। हालांकि, इस पर अब अनिरुद्ध ने खुद साफ कर दिया है कि यह अफवाहें हैं। 

Kantara 2: ‘कांतारा 2’ के मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू का निधन, शूटिंग पर दूसरी मौत; लगातार हो रही है अनहोनी

विज्ञापन

क्या बोले नेटिजन्स?
अनिरुद्ध के पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी शादी की खबरें हर तरफ सुनने को मिल रही हैं। अच्छा हुआ आपने बता दिया'। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, 'सिर्फ अफवाहों से डर गए भाई। सच होता तो क्या हो?' बता दें 34 साल के अनिरुद्ध रविचंदर समृद्ध परिवार से आते हैं। वह अभिनेता रवि राघवेंद्र और डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। उनके परदादा 1930 में फिल्म निर्माता थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed