फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Simran Budharup had to face misbehavior in Lalbaug Ganpati Pandal her mother was pushed by bouncers

Simran Budharup: बप्पा के पंडाल में सिमरन को करना पड़ा बदसलूकी का सामना, मां को मारा गया धक्का

Fri, 13 Sep 2024 10:16 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:16 AM IST
सार

टीवी अभिनेत्री सिमरन बुधरूप अपनी मां के साथ लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने गई थीं, जहां उन्हें बदसलूकी का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Simran Budharup had to face misbehavior in Lalbaug Ganpati Pandal her mother was pushed by bouncers
सिमरन बुधरूप - फोटो : इंस्टाग्राम @simranbudharup

विस्तार

महाराष्ट्र में गणपति उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मुंबई में फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियां हर साल गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं और पूजा पाठ करते हैं। मुंबई में कई जगहों पर बड़े-बड़े पंडाल लगते हैं और वहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। टीवी अभिनेत्री सिमरन बुधरूप हाल ही में लालबागचा राजा पंडाल में अपनी मां के साथ पहुंची थी, जहां उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


लालबाग चा राजा में बप्पा के दर्शन करना निराशाजनक अनुभव रहा
सिमरन बुधरूप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए पंडाल में अपने खराब अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि पंडाल में बप्पा के दर्शन करना निराशाजनक अनुभव रहा। मैं अपनी मां के साथ आशीर्वाद लेने के लिए लालबाग चा राजा गईं, मगर कर्मचारियों के बर्ताव ने चीजें खराब कर दी। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Simran Budharup 🇮🇳 (@simranbudharup)

विज्ञापन
विज्ञापन



मां के हाथ से छीन लिया फोन 
सिमरन ने बताया कि वहां एक बाउंसर ने फोटो खींच रही मेरी मां के हाथ से फोन छीन लिया। मां ने अपना फोन वापस लेने की कोशिश की तो उन्हें धक्का मारा गया। इसके बाद मैं मामले में कूदी तो महिला बाउंसरों ने मेरे साथ भी बदसलूकी की। फिर मैंने उनकी इस हरकत को रिकॉर्ड करना शुरू किया तो उन्होंने मेरा भी फोन छीनने की कोशिश की। सिमरन ने आगे लिखा कि जब उन लोगों को मालूम हुआ कि वो एक अभिनेत्री हैं, तब जाकर वे पीछे हटे।

Bum Bum Bole Song: आमिर खान की फिल्म के गाने की मुरीद हुईं डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने साझा किया वीडियो

मैं जानती हूं कि भीड़ को वश में करना मुश्किल होता है
टीवी शो पांड्या स्टोर से अपनी पहचान बनाने वाली सिमरन ने लिखा कि लोग ऐसी जगहों पर नेक इरादे से आते हैं। इसके बदले हमें आक्रामकता और अनादर का सामना करना पड़ा। मैं जानती हूं कि भीड़ को वश में करना मुश्किल होता है, लेकिन कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे बिना खराब बर्ताव या भक्तों को नुकसान पहुंचाए व्यवस्था को बनाए रखें। 

Shah Rukh Khan: रणवीर-दीपिका की बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, माता-पिता को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed