फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Taare Zameen Par film song Bum Bum Bole become favourite track of cricketer David Warner daughter

Bum Bum Bole Song: आमिर खान की फिल्म के गाने की मुरीद हुईं डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने साझा किया वीडियो

Fri, 13 Sep 2024 09:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Sep 2024 09:06 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की बेटी को फिल्म का 'बम बम बोले' गाना खूब पसंद आ रहा है। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Taare Zameen Par film song Bum Bum Bole become favourite track of cricketer David Warner daughter
आमिर खान-इस्ला-डेविड वॉर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की दीवानगी दुनियाभर में है। उनकी फिल्मों को न सिर्फ भारत में बल्कि, विदेशों में भी बेशुमार प्यार मिलता है। वर्ष 2007 में एक्टर की फिल्म आई थी 'सितारे जमीन पर'। इस फिल्म को आज भी खूब पसंद किया जाता है। फिल्म के गानों ने भी खूब धूम मचाई। इस फिल्म का एक गाना इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की बेटी इस्ला को खूब पसंद आ रहा है। खुद क्रिकेटर ने यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

Viraj Ghelani: 'जवान' में काम कर पछता रहा है ये स्टार, फिल्म के एक्सपीरियंस को बताया बकवास
विज्ञापन


साझा किया क्यूट वीडियो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की बेटी को फिल्म का 'बम बम बोले' गाना खूब पसंद आ रहा है। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें टीवी पर तेज आवाज में यह गाना चल रहा है। इस्ला सोफे पर आराम से बैठकर यह गाना एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, जैसे ही उन्हें यह अहसास होता है कि उनका वीडियो बन रहा है, वह हंसकर वहां से चली जाती हैं। इस वीडियो के साथ डेविड वॉर्नर ने लिखा है, 'इस्ला इस गाने को बहुत ज्यादा सुन और देख रही है। क्या कोई बताएगा प्लीज कि यह क्या है। इसके बारे में कोई बताए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)



यूजर्स ने किए दिलचस्प कमेंट
डेविड वॉर्नर के पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। सभी उन्हें इस गाने और फिल्म से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही भारतीय फिल्मों के प्रति उनके प्यार की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डेविड वॉर्नर आप भारत आ जाओ'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब वक्त आ गया है कि डेविड वॉर्नर और उनके परिवार के लिए भारत का आधार कार्ड जारी किया जाए'। एक यूजर ने लिखा, 'आप भारत के लिए नहीं खेलते, लेकिन भारतीय आपको प्यार बहुत करते हैं'।
Shah Rukh Khan: रणवीर-दीपिका की बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, माता-पिता को दी बधाई

भारतीय फिल्मों के प्रति क्रेजी हैं डेविड
भारतीय फिल्मों के प्रति डेविड वॉर्नर कितने क्रेजी हैं, यह बात जगजाहिर है। वे बॉलीवुड के गानों पर डांस और डायलॉग्स की नकल उतार कर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। भारतीय फिल्मों और गानों का शौक अब क्रिकेटर की बेटी को भी पापा से मिल चुका है। बात करें आमिर खान की इस फिल्म की तो यह डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित ईशान नाम के बच्चे की कहानी पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान ने एक शिक्षक की भूमिका अदा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed