फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sikandar Kher spoke about advise that his mother Kirron Kher gave said all I need to do keep working hard

Sikandar Kher: पहचान बनाने के लिए सिकंदर ने नहीं लिया माता-पिता के नाम का सहारा, मां की इस सीख का किया खुलासा

Fri, 23 Feb 2024 07:13 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 23 Feb 2024 07:13 PM IST
सार


सिकंदर खेर दिग्गज अदाकारा किरण खेर के बेटे हैं। अनुपम खेर उनके दूसरे पिता है। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने कभी भी स्टारकिड वाला व्यवहार नहीं दिखाया।

विज्ञापन
Sikandar Kher spoke about advise that his mother Kirron Kher gave said all I need to do keep working hard
सिकंदर खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सिकंदर खेर बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साल 2008 में फिल्म 'वुडस्टॉक' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिकंदर ने सफलता के साथ-साथ असफलताओं का भी लंबा दौर देखा है। हाल ही में, वे वेब सीरीज 'आर्या' में नजर आए थे। इस सीरीज में दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। पिछले दिनों एक साक्षात्कार के दौरान वे अपनी असफलताओं के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


मां से नहीं मांगी मदद 
सिकंदर खेर दिग्गज अदाकारा किरण खेर के बेटे हैं। अनुपम खेर उनके दूसरे पिता है। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने कभी भी स्टारकिड वाला व्यवहार नहीं दिखाया। सिकंदरने अपने करियर को लेकर कहा, 'शुरुआत में काफी समय तक मैंने अपने करियर को सीरियस्ली नहीं लिया था। एक दिन यूं ही मैंने बैठे-बैठे कई लोगों को मैसेज किया कि मुझे काम चाहिए और फिर मैंने ऑडिशन दिए। मैंने कभी भी मां से मदद नहीं मांगी या मैंने कभी भी उनसे नहीं कहा कि आप फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को जानती हैं तो मेरे काम के लिए भी उनसे बातें करिए।'
विज्ञापन


'लाहौर 1947' के सेट पर टेडी बियर लेकर पहुंचे सनी देओल
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने की पेट्रोल पंप खोलने की बात 
सिकंदर खेर ने आगे कहा, 'मेरी मां को लगता था कि मैं अभिनय कर पाऊंगा। उन्होंने हमेशा मुझपर भरोसा किया। वे कहती थीं कि अगर तुम अच्छे अभिनेता नहीं होते तो मैं तुम्हे पेट्रोल पंप खुलवा देती, लेकिन तुम्हे एक्टिंग नहीं करने देती। लोग कुछ भी कहें मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मेरी मां मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं।'

बॉलीवुड की इन डिंपल गर्ल्स की मुस्कान के कायल हैं फैंस

असफलताओं से नहीं घबराया 
एक अच्छे अभिनेता होने के बावजूद सिकंदर को बॉलीवुड में वह सफलता नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। जब उनसे इस विषय में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'देखिए ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोगों ने मुझसे आकर कहा हो कि फलां फिल्म में आपने अच्छी एक्टिंग नहीं की है। हां, पीठ के पीछे अगर वे कुछ और बोलते हों तो वह बात अलग है। लोगों ने हमेशा मेरे काम को सराहा ही है। एक और चीज जो मुझे मेरी मां ने सिखाया है कि कितनी भी असफलता मिले घबराना नहीं चाहिए और मैं उनकी इस बात को मानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed