{"_id":"6607fb554a0435288e072711","slug":"siddharth-anand-to-not-direct-shahrukh-khan-deepika-padukone-starrer-pathaan-sequel-as-per-reports-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan 2: 'पठान 2' से सिद्धार्थ आनंद का पत्ता साफ! नहीं करेंगे 1000 करोड़ी फिल्म के सीक्वल का निर्देशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pathaan 2: 'पठान 2' से सिद्धार्थ आनंद का पत्ता साफ! नहीं करेंगे 1000 करोड़ी फिल्म के सीक्वल का निर्देशन
Sat, 30 Mar 2024 05:15 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 30 Mar 2024 05:15 PM IST
सार
आदित्य चाहते हैं कि स्पाई यूनिवर्स की बन रही हर फिल्म को देख दर्शकों का ताजगी का अनुभव हो। फिल्म के शॉट्स, एक्शन या निर्देशन में किसी भी तरह का दोहराव ना हो। इसलिए वह 'पठान 2' को सिद्धार्थ आनंद के हाथ में नहीं सौंपना चाहते हैं।
विज्ञापन
पठान और सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में 30 साल बाद शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ पर्दे पर नजर आए। दोनों सितारों को साथ में एक्शन करते देख दर्शकों ने भी इसका खूब आनंद लिया। इसके बाद सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' शाहरुख ने कैमियो किया, जिस पर सिनेमाघरों में खूब तालियां बजी। अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ आनंद पठान के सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे।
सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे पठान 2 का निर्देशन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाईआरएफ के आदित्य चोपड़ा 'पठान 2' के लिए किसी नए निर्देशक की तलाश में जुट गए हैं। वह नहीं चाहते कि स्पाई यूनिवर्स की किसी भी फिल्म में कुछ भी दोहराया जाए। आदित्य चाहते हैं कि स्पाई यूनिवर्स की बन रही हर फिल्म को देख दर्शकों का ताजगी का अनुभव हो। फिल्म के शॉट्स, एक्शन या निर्देशन में किसी भी तरह का दोहराव ना हो। इसलिए वह 'पठान 2' को सिद्धार्थ आनंद के हाथ में नहीं सौंपना चाहते हैं।
'टाइगर वर्सेस पठान' का निर्देशन करेंगे सिद्धार्थ आनंद
हालांकि ' पठान 2 ' के लिए अभी तक निर्देशक का चयन नहीं हुआ है, लेकिन साल के अंत तक इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना चल रही है। सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान 2' से किनारा कर लिया है, लेकिन यशराज फिल्म्स के साथ उनकी साझेदारी बरकरार है। उन्हें प्रोजेक्ट 'टाइगर वर्सेस पठान' का निर्देशन सौंपा गया है, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान आमने-सामने नजर आएंगे और दर्शकों को दोनों का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
शाहरुख के साथ इस फिल्म में करेंगे काम
बता दें कि 'पठान 2' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की आठवीं किस्त होगी, एक फ्रेंचाइजी जिसने 'एक था टाइगर', 'वॉर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों से अपार सफलता हासिल की है। इसके अलावा शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद 'किंग' नामक एक और एक्शन थ्रिलर पर साथ काम कर रहे हैं, जो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पर केंद्रित है। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होने वाली है।
Vijay Deverakonda: जल्द घोड़ी चढ़ेंगे विजय देवरकोंडा? अभिनेता ने किया अपनी शादी की योजना का खुलासा