Vijay Deverakonda: जल्द घोड़ी चढ़ेंगे विजय देवरकोंडा? अभिनेता ने किया अपनी शादी की योजना का खुलासा
विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय ने अपनी शादी की योजना पर बात की।
विस्तार
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी वक्त से अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जाते हैं। रश्मिका के साथ अपने अफेयर की खबरों के बीच हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की योजना का खुलासा किया है। अभिनेता ने शादी करने की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही बच्चों की ख्वाहिश भी जताई है।
क्या है शादी की योजना
विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय से पूछा गया कि क्या वह जल्दी शादी करने की तैयारी में हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं शादी करना चाहता हूं और पिता भी बनना चाहता हूं'। विजय ने यह बात तमिलनाडु में एक इवेंट के दौरान कही।
No Entry 2: 'नो एंट्री' के सीक्वल में इन सितारों की जोड़ी मचाएगी धमाल, बोनी कपूर ने स्टार कास्ट का किया खुलासा
लव मैरिज या अरेंज?
अभिनेता ने इस दौरान यह बात भी कही कि वह लव मैरिज करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह शादी तभी करेंगे जब उनके माता-पिता उनके पार्टनर को अप्रूव कर देंगे। बता दें कि बीते कई वर्षों से विजय और रश्मिका अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। हाल ही में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो न तो उन्होंने इनकार ही किया और न ही स्वीकार किया।
Swatantrya Veer Savarkar: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'! जानें कब देख सकते हैं दर्शक
कब रिलीज होगी 'फैमिली स्टार'
कुछ दिनों पहले रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने अपनी छुट्टियों के दौरान एक ही लोकेशन से सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर फैंस के बीच सनसनी फैला दी थी। अक्सर सोशल मीडिया पर भी वे एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इस बारे में आधिकारिक एलान कब करते हैं। बात करें विजय की फिल्म 'फैमिली स्टार' की तो यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।
Good bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' में अजित के किरदार से उठा पर्दा! तीन रूप में धमाल मचाएंगे अभिनेता