Shyam Benegal: पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, शेखर कपूर बोले- बदलाव के लिए याद किए जाएंगे
Shyam Benegal Death: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन से बॉलीवुड जगत शोक में डूब गया है। पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत फिल्म उद्योग के कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में आज 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे निधन हो गया। बेनेगल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अमर उजाला को यह जानकारी दी कि वो दो दिन पहले अपने घर पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वह कोमा में चले गए थे। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्ष नेता राहुल गांधी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और अन्य दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया शोक
पीएम नरेंद्र मोदी ने श्याम बेनेगल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “श्री श्याम बेनेगल जी के निधन से बहुत दुःख हुआ, जिनकी कहानी कहने की कला ने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव डाला। उनके काम को विभिन्न क्षेत्रों के लोग हमेशा सराहते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
Deeply saddened by the passing of Shri Shyam Benegal Ji, whose storytelling had a profound impact on Indian cinema. His works will continue to be admired by people from different walks of life. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
विज्ञापन विज्ञापन
— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया अपूरणीय क्षति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्याम बेनेगल के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की उन्होंने श्याम बेनेगल के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक 'पद्म भूषण' श्री श्याम बेनेगल जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
भारतीय सिनेमा को विश्व में नई और अद्वितीय पहचान दिलाने में उनका अविस्मरणीय योगदान था।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति और उनके…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 23, 2024
राहुल गांधी ने जताया दुख
विपक्ष नेता राहुल गांधी ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “श्याम बेनेगल जी के निधन से दुखी हूं, वे एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता थे जिन्होंने भारत की कहानियों को गहराई और संवेदनशीलता के साथ जीवंत किया। सिनेमा में उनकी विरासत और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। दुनिया भर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना।”
Saddened by the passing of Shyam Benegal ji, a visionary filmmaker who brought India’s stories to life with depth and sensitivity.
His legacy in cinema and commitment to social issues will inspire generations. Heartfelt condolences to his loved ones and admirers worldwide. pic.twitter.com/J6ARdNiVNV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 23, 2024
अमिताभ बच्चन ने निधन पर शोक व्यक्त किया
अमिताभ बच्चन ने श्याम बेनेगल के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज हमने फिल्म इंडस्ट्री के एक और दिग्गज को खो दिया है.. श्याम बेनेगल का निधन.. प्रार्थना और संवेदना।”
T 5233 - We have lost another stalwart of the Film Industry today ..
Shyam Benegal passes away ..
Prayers and condolences 🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 23, 2024
चिरंजीवी, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, सुभाष घई और करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता चिरंजीवी ने लिखा, "हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और महान बुद्धिजीवियों में से एक श्री श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुख हुआ। उन्होंने भारत की कुछ सबसे प्रतिभाशाली फिल्म प्रतिभाओं की खोज की और उनका पोषण किया। उनकी फिल्में, आत्मकथाएं और डॉक्यूमेंट्री भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं!! एक हैदराबादी और पूर्व राज्यसभा सदस्य, बेनेगल साहब के उत्कृष्ट कार्यों को भारतीय सिनेमा में हमेशा बहुत सम्मान दिया जाएगा! शांति से विश्राम करें सर!!"
Deeply saddened at the departure of Shri Shyam Benegal,one of the finest film makers and great intellectuals of our country. He discovered & nurtured some of the brightest film talents of India. His films, biographies and documentaries form part of India’s greatest cultural…
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) December 23, 2024
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी दिग्गज फिल्म निर्माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा, "श्याम बेनेगल जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक, वास्तव में एक लीजेंड। ओम शांति"
Pained to know of Shyam Benegal ji’s demise. One of the finest filmmakers in our country, truly a legend. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/FGbMf0l0jO
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 23, 2024
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें महान फिल्म निर्माता के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने लिखा, "वह भारत में वैकल्पिक सिनेमा के अभिनेताओं, लेखकों और तकनीशियनों के लिए मसीहा थे। उन्होंने अलग तरह से कहानियां सुनाईं। जब मैं ‘मंडी’ के निर्माण के दौरान उनसे एक भूमिका मांगने गया, तो उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा, "मेरे पास इस फिल्म में आपके लिए कुछ खास नहीं है और मुझे नहीं लगता कि आपको कोई छोटी भूमिका करनी चाहिए! आप इंतजार क्यों नहीं करते। शायद कुछ खास आपके हाथ लग जाए!" अलविदा श्यामबाबू। आपकी प्रतिभा और उदारता के लिए धन्यवाद। आपको और आपकी आकर्षक मुस्कान को याद करूंगा।"
View this post on Instagram
फिल्म निर्माता सुभाष घई ने दिवंगत फिल्म निर्माता को याद किया और उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने लिखा, "भारतीय समानांतर सिनेमा के अग्रणी गुरु श्री श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षाएं, प्रेरणाएं और सामाजिक मुद्दों के साथ सिनेमा की परिभाषाएं हमेशा हमारे साथ रहेंगी और फिल्म निर्माताओं की युवा पीढ़ी के साथ रहेंगी"
View this post on Instagram
निर्देशक करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "RIP सर, आपके सिनेमा के लिए धन्यवाद... उन कहानियों के लिए जिन्होंने अविश्वसनीय प्रतिभा को आकार दिया और सीमाओं को आगे बढ़ाया और भारतीय सिनेमा में गौरव पैदा किया।"
सुधीर मिश्रा ने श्याम बेनेगल के काम को किया याद
निर्देशक सुधीर मिश्रा ने श्याम बेनेगल के निधन के बाद ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उनके काम को याद किया। उन्होंने लिखा, “अगर श्याम बेनेगल ने एक बात सबसे अच्छी तरह व्यक्त की है तो वह है साधारण चेहरे और साधारण जीवन की कविता!” एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ श्याम बेनेगल के बारे में बहुत कुछ लिखा जाएगा, लेकिन इस तथ्य के बारे में बहुत कम लोग बात करेंगे कि उनकी फिल्मों में एक विलाप था और इस तथ्य का दुख था कि हम सभी संभव दुनियाओं में से सबसे अच्छे में नहीं रह रहे थे।”
Shyam Benegal: श्याम बेनेगल ने सिनेमा को दिए नसीर-शबाना जैसे कलाकार, पांच फिल्मों ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
If there is one thing Shyam Benegal expressed best : it was the Poetry of the ordinary face and ordinary lives !
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) December 23, 2024
Much will be written about Shyam Benegal but for me not many talk about the fact that there was a lament in his films and a sadness about the fact we were not living in the best of all possible Worlds .
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) December 23, 2024
शेखर कपूर ने कहा- ‘अलविदा मेरे दोस्त’
निर्देशक निर्माता शेखर कपूर ने ट्विटर पर श्याम बेनेगल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “उन्होंने ‘नई लहर’ सिनेमा का निर्माण किया। श्याम बेनीगल को हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा उन्होंने अंकुर, मंथन और अनगिनत अन्य फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी। उन्होंने शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसे महान कलाकारों को स्टार बनाया। अलविदा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक।”
Shyam Benegal Death: श्याम बेनेगल नहीं रहे, चोट लगने के बाद दो दिन कोमा में थे; 90 की उम्र में ली आखिरी सांस
He created ‘the new wave’ cinema. #shyambenegal will always be remembered as the man that changed the direction of Indian Cinema with films like Ankur, Manthan and countless others. He created stars out great actors like Shabama Azmi and Smita Patil. Farewell my friend and guide pic.twitter.com/5r3rkX48Vx
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) December 23, 2024
दिग्गज नेता शशि थरूर ने जताया दुख
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने श्याम बेनेगल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत के न्यू वेव सिनेमा के दिग्गज श्याम बेनिगल के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने पीछे सिनेमाई उपलब्धियों का एक बड़ा भंडार छोड़ा है। मेरी बहनें और मैं उन्हें बचपन से जानते थे, जब वे एक विज्ञापन पेशेवर थे, जिन्होंने पहले ‘अमूल बेबीज’ के रूप में उनकी तस्वीरें खींची थीं। उनका प्रभाव हमेशा बना रहेगा, लेकिन उनका जाना सिनेमा और मानवता के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।”
Mourning the passing of #ShyamBenegal, a giant of India’s New Wave cinema who leaves a considerable body of cinematic accomplishment behind. My sisters and i knew him since our childhood, when he was an advertising professional who photographed them as the first “Amul Babies”.… pic.twitter.com/oKw8iIpJee
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 23, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर शोक जताया और उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। 90 वर्षीय बेनेगल को ‘भारतीय सिनेमा का स्तंभ’ बताते हुए, बनर्जी ने उनके अपार योगदान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "हमारे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन से दुखी हूं। भारतीय समानांतर सिनेमा के एक स्तंभ, उन्हें सभी पारखी प्यार करते थे और उनकी प्रशंसा करते थे। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
Saddened by the demise of our iconic filmmaker Shyam Benegal. A pillar of Indian parallel cinema, he was loved and admired by all connoisseurs.
My condolences to his family, friends and followers.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 23, 2024
वरुण बडोला ने पहली मुलाकात को किया याद
श्याम बेनेगल के निधन पर अभिनेता वरुण बडोला ने फेसबुक पर उनके साथ अपनी पहली मुलाकात की दिलचस्प कहानी साझा करते हुए शो जताया। अभिनेता ने लिखा, “एक महान व्यक्ति का निधन हो गया है। सभी फिल्म निर्माताओं को यह आश्वासन है कि एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए बजट नहीं बल्कि विषय और उद्देश्य की आवश्यकता होती है। देवियो और सज्जनो, अपना सिर झुकाओ और इस बात पर गर्व महसूस करो कि आप श्याम बेनेगल के युग में रहे हैं।”
इला अरुण ने जताया दुख
दिग्गज गायिका और अभिनेत्री इला अरुण ने श्याम बेनेगल के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “अपने गुरु श्याम बेनेगल के निधन से मैं स्तब्ध और टूट गई हूं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया है। मैं इस महीने की शुरुआत में उनके जन्मदिन पर उनसे मिलने नहीं जा सकी थी, क्योंकि मैं बेंगलुरु में लिट-फेस्ट में शामिल होने गई थी, लेकिन मैंने उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दी थीं। उनकी आवाज अभी भी मेरे कानों में गूंज रही है।”
Shocked & shattered at my mentor & guru Shyam Benegal' passing away. I feel as if I lost my father. I couldn't visit him on his birthday earlier this month for being in Bengaluru attending the lit-fest there, but I had wished him on phone. His voice is still echoing in my ears. pic.twitter.com/2ztqRrWOB6
— Ila Arun (@IlaArun2) December 23, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया है। मुर्मू ने कहा कि बेनेगल ने एक नए तरह के सिनेमा की शुरुआत की और कई क्लासिक फिल्में बनाईं। राष्ट्रपति ने एक्स पर कर लिखा, "एक सच्चे संस्थान के रूप में उन्होंने कई अभिनेताओं और कलाकारों को तैयार किया। उनके असाधारण योगदान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म भूषण सहित कई पुरस्कारों के रूप में मान्यता मिली। उनके परिवार के सदस्यों और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
The passing of Shri Shyam Benegal marks the end of a glorious chapter of Indian cinema and television. He started a new kind of cinema and crafted several classics. A veritable institution, he groomed many actors and artists. His extraordinary contribution was recognised in the…
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 23, 2024
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने व्यक्त किया शोक
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “श्री श्याम बेनेगल जी के निधन से दुखी हूं। पद्म भूषण से सम्मानित और दूरदर्शी फिल्म निर्माता, उनके अग्रणी कार्यों ने भारतीय सिनेमा के परिदृश्य को बहुत समृद्ध किया। कला, संस्कृति और कहानी कहने में उनके योगदान को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”
Saddened by the demise of Shri Shyam Benegal Ji. A Padma Bhushan recipient and a visionary filmmaker, his pioneering works greatly enriched the landscape of Indian cinema.
Shri Benegal’s pathbreaking films addressed social realities with unmatched depth and sensitivity. His…
— Vice-President of India (@VPIndia) December 23, 2024
नवीन पटनायक ने जताया दुख
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, महान फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज थे और उनका जाना फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके सामाजिक रूप से प्रासंगिक चित्रण अपने समय से आगे थे और कैमरे के पीछे उनकी शानदार उपस्थिति को सभी बहुत याद करेंगे। परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। ओम शांति।”
Deeply saddened to learn about the passing away of legendary filmmaker #ShyamBenegal. He was a doyen of Indian cinema and his departure is a great loss to the film industry. His socially relevant portrayals were ahead of his time and his towering presence behind the camera will…
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) December 23, 2024
निर्देशक संदीप रे ने बताई निजी क्षति
निर्देशक संदीप रे ने सोमवार को मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन को रे परिवार के लिए एक निजी क्षति बताया। उन्होंने याद किया कि दिग्गज निर्देशक ने उनके पिता सत्यजीत रे, जिन्हें वह प्यार से 'माणिकदा' कहते थे। उन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। पीटीआई से बात करते हुए, संदीप रे ने बेनेगल के निधन की खबर पर अपना दुख व्यक्त किया। दीप ने कहा, "जब भी मेरे पिता मुंबई आते थे, बेनेगल उन्हें अपने घर और फिल्म स्क्रीनिंग पर आमंत्रित करते थे। उनके बीच एक अनोखा रिश्ता था।"
मनोज बाजपेयी ने बताया दूरदर्शी
"अभिनेता मनोज बाजपेयी ने श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, भारतीय सिनेमा के लिए दिल दुखा देने वाली क्षति। श्याम बेनेगल केवल एक लेजेंड नहीं, बल्कि वह एक वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने कहानी को अलग तरीके से कहा और पीढ़ियों को प्रोत्साहित किया।"
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने व्यक्त की संवेदना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “हम महान फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन से बहुत दुखी हैं, जो भारतीय सिनेमा में एक महान हस्ती थे और समानांतर सिनेमा आंदोलन के सच्चे अग्रदूत थे। कला के क्षेत्र में उनके जबरदस्त योगदान, विचारोत्तेजक कहानी कहने और सामाजिक मुद्दों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता ने एक अमिट छाप छोड़ी है। पंडित नेहरू की ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पर आधारित ‘भारत, एक खोज’ और संविधान सभा की बहसों पर आधारित सीरीज ‘संविधान’ जैसी उनकी कृतियां युवा दर्शकों के लिए एक मूल्यवान संदर्भ बिंदु हैं। प्रतिष्ठित पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार के साथ-साथ 18 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित, उनकी विरासत फिल्म निर्माताओं की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।”
We are deeply saddened by the passing of legendary filmmaker, Shyam Benegal, a towering figure in Indian cinema and a true pioneer of the parallel cinema movement. His tremendous contributions to the art form, marked by thought-provoking storytelling and a profound commitment to… pic.twitter.com/g4p7NBmTxf
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 23, 2024
काजोल ने कहा- मैं दुखी हूं
अभिनेत्री काजोल ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख जताया और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा की। काजोल ने लिखा, श्याम बेनेगल के जाने से मैं दुखी हूं। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अतुलनीय है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह दुखद अवसर है कि प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया। उन्होंने समानांतर सिनेमा को सामने लाया। उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। भारतीय सिनेमा के लिए उनकी सेवा अतुलनीय है और उनका जाना एक युग का अंत है। मैं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
#WATCH | Mahrashtra CM Devendra Fadnavis says, "It's a sad occasion that famous director Shyam Benegal just passed away. He brought parallel cinema to the forefront. He received many national awards. His service to Indian cinema is incomparable and his departure is an end to an… pic.twitter.com/xLn6ia5tVO
— ANI (@ANI) December 23, 2024
नीतीश कुमार ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने श्याम बेनेगल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “पद्म श्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक तथा निर्माता श्याम बेनेगल जी का निधन दुःखद है । उनके निधन से फिल्म एवं कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।”
पद्म श्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक तथा निर्माता श्याम बेनेगल जी का निधन दुःखद। उनके निधन से फिल्म एवं कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 23, 2024
माधुरी दीक्षित ने कहा- आप हमेशा याद रहेंगे
दिग्गज अभिनेत्री अभिनेत्री माधुरी ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आप हमेशा याद रहेंगे।”
अदिति राव हैदरी ने व्यक्त की संवेदना
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाते हुए श्याम बेनेगल को सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
8 दिन पहले मनाया था 90वां जन्मदिन
अपने निधन से ठीक 8 दिन पहले श्याम बेनेगल ने 14 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन में कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आजमी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, फिल्म निर्माता-अभिनेता और शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और अन्य लोग शामिल हुए थे।