फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award

Shyam Benegal: श्याम बेनेगल ने 12 साल की उम्र में बनाई पहली फिल्म, सिनेमा को दिए नसीर-शबाना जैसे कलाकार

Mon, 23 Dec 2024 10:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 23 Dec 2024 10:22 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा को कई बेमिसाल फिल्में देने वाले निर्देशक श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर में जानिए इस दिग्गज निर्देशक से जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन
Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
तस्वीर श्याम बेनेगल के 90वें जन्मदिन की है। इसमें बेनेगल साहब, नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज्मी के साथ नजर आ रहे हैं। - फोटो : इंस्टाग्राम: @azmishabana18

विस्तार

भारतीय सिनेमा को ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मथंन’ जैसी कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्में देने वाले दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल नहीं रहे। दो दिन तक कोमा में रहने के बाद सोमवार शाम उनका निधन हो गया। श्याम बेनेगल ने इंडस्ट्री को सिर्फ यादगार फिल्में ही नहीं बल्कि कई शानदार कलाकार भी दिए। इस फेहरिस्त में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी और अनंत नाग जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Shyam Benegal Death: श्याम बेनेगल नहीं रहे, चोट लगने के बाद दो दिन कोमा में थे; 90 की उम्र में ली आखिरी सांस

विज्ञापन

Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
श्याम बेनेगल - फोटो : एक्स

पिता के कैमरे से बनाई पहली फिल्म
श्याम सुंदर बेनेगल का जन्म 14 दिसम्बर 1934 को हैदराबाद के मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। मात्र 12 साल की उम्र में ही श्याम बेनेगल ने अपने फोटोग्राफर पिता के कैमरे से अपनी पहली फिल्म शूट की थी। बेनेगल मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर गुरुदत्त के कजिन थे।
Shyam Benegal: सीएम ममता समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, शेखर कपूर बोले- बदलाव के लिए याद किए जाएंगे

Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
श्याम बेनेगल - फोटो : एक्स

1962 में बनाई पहली डाॅक्यूमेंट्री
1959 में श्याम बेनेगल मुंबई आ गए। यहां उन्होंने एक विज्ञापन कंपनी में कॉपीराइटर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। प्रमोट होकर वो यहां क्रिएटिव हेड बने। 1962 में उन्होंने गुजराती भाषा में अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई। 1966 से लेकर 1973 तक श्याम बेनेगल पुणे स्थित फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में पढ़ाते रहे। 1974 में अपनी पहली फीचर फिल्म 'अंकुर' बनाने से पहले श्याग बेनेगल ने एड एजेंसियों के लिए कई एड फिल्में बनाईं।

विज्ञापन

Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
स्मिता पाटिल और शबाना आज्मी के साथ श्याम बेनेगल - फोटो : एक्स

पहली फिल्म ने ही जीता नेशनल अवॉर्ड, बर्लिन में भी छाई
अपनी पहली फिल्म ‘अंकुर’ में श्याम बेनेगल ने आंध्र प्रदेश के किसानों के मुद्दों को उठाया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत 43 पुरस्कारों से नवाजा गया। 24 बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म गोल्डन बीयर कैटेगरी में नामंकित हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में ‘निशांत’ और ‘मथंन’ समेत कई हिट फिल्में बनाईं।

Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
मंथन - फोटो : एक्स

पहली क्राउड फंडिंग फिल्म ‘मंथन’, 5 लाख किसानों ने पैसा लगाया 
श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथंन’ देश की पहली क्राउड फंडिंग फिल्म थी। 1976 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने के लिए पांच लाख किसानों ने उस दौर में 2 करोड़ रुपए एकत्रित करके दान किए थे। इस तरह यह पांच लाख प्रोड्यूसर वाली इकलौती फिल्म कहलाई। इसमें स्मिता पाटिल, गिरीश कर्नाड, नसीरुद्दीन शाह और अमरीश पुरी जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था।

Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
श्याम बेनेगल - फोटो : एक्स

13 राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित 
- श्याम बेनेगल के नाम सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में 13 राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए। 
- अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्में बनाने वाले श्याम बेनेगल को फिल्म जगत को दिए योगदान के लिए 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 
- बेनेगल को 2005 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया गया।

Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
श्याम बेनेगल - फोटो : एक्स

दूरदर्शन के लिए कई टीवी शाेज भी बनाए
श्याम बेनेगल ने अपने करियर में ‘जुबैदा’, ‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगॉटेन हीरो’, ‘मंडी’, ‘आरोहन’ और ‘वेल डन अब्बा’ जैसी दर्जनों बेहतरीन फिल्में बनाईं। फिल्मों के अलावा बेनेगल ने जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाईं। उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक 'यात्रा', 'कथा सागर' और 'भारत एक खोज' का भी निर्देशन किया।

Shyam Benegal dies at 90 from ankur to manthan these films won national award
मुजीब-श्याम बेनेगल - फोटो : एक्स

आखिरी फिल्म ने करवा दिया बांग्लादेश में तख्तापलट 
बेनेगल की आखिरी फिल्म 'मुजीब - द मेकिंग ऑफ अ नेशन' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग दो साल तक चली। यह फिल्म बांग्लादेख के प्रथम राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म की रिलीज के बाद बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया।
Shyam Benegal: जानिए श्याम बेनेगल की आखिरी फिल्म से जुड़े किस्से, जिसने बांग्लादेश में करवा दिया तख्ता पलट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed