फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shruti Haasan signs up for actor Yash upcoming film Toxic know details

Shruti Haasan: सुपरस्टार यश के साथ जमेगी श्रुति हासन की जोड़ी? इस कन्नड़ फिल्म में आ सकती हैं नजर

Tue, 19 Mar 2024 10:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Mar 2024 10:53 AM IST
सार

श्रुति हासन के करियर की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म 'सालार' में देखा गया था। इस फिल्म में वह प्रभास के अपोजिट लीड रोल में नजर आईं।

विज्ञापन
Shruti Haasan signs up for actor Yash upcoming film Toxic know details
श्रुति हासन, यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'केजीएफ' और 'केजीएफ 2'  के बाद सुपरस्टार यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में श्रुत हासन भी नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि श्रुति फिल्म में अहम रोल अदा करेंगी। अफवाहें ऐसी भी हैं कि फिल्म 'टॉक्सिक' से करीना कपूर भी जुड़ेंगी और इस फिल्म के जरिए कन्नड़ सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी। हालांकि, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


करीना के नाम की भी चर्चा
श्रुति हासन के करियर की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म 'सालार' में देखा गया था। इस फिल्म में वह प्रभास के अपोजिट लीड रोल में नजर आईं। अब यश की फिल्म में भी श्रुति के लीड भूमिका में आने की खबरें हैं। हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान एक बड़ी साउथ फिल्म में पहली बार काम करने को लेकर उत्साह भी जताया था। इसके बाद से ही फिल्म में करीना के होने की अफवाहें तेज हो गईं।
विज्ञापन

Shoojit Sircar: अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म पर शूजीत का बड़ा खुलासा, कहा- दोस्त के जीवन से प्रेरित है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना ने नहीं किया वेंचर का खुलासा
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। अपने साउथ डेब्यू के बारे में बात करते हुए करीना ने वेंचर को लेकर चुप्पी साधे रखी। लेकिन, फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि बेबो ने 'टॉक्सिक' में अपनी भूमिका पर बात की।
Elvish Yadav: 'स्वैग और भौकाल दिखाने के लिए एल्विश ने किया सांपों का जहर सप्लाई', पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अगले साल होगी रिलीज
'टॉक्सिक' यश की 19वीं फिल्म है। इस फिल्म का टीजर वीडियो पहले ही जारी हो चुका है। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के नारायण इसके प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 
Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, बोले- अब बॉलीवुड में विलेन का रोल भी हीरो प्ले करते हैं, विलेन...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed