फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prem Chopra talks about new age villains said today villains has a backstory which makes them humane

Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, बोले- अब बॉलीवुड में विलेन का रोल भी हीरो प्ले करते हैं, विलेन...

Tue, 19 Mar 2024 10:38 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 19 Mar 2024 10:38 AM IST
सार

प्रेम चोपड़ा जब भी पर्दे पर आते थे दर्शक ये सोचने पर मजबूर हो जाते थे कि अब कुछ गलत होने वाला है। प्रेम चोपड़ा इस विषय में बात करते हुए कहते हैं, 'पहले बॉलीवुड में हीरो सिर्फ, सिर्फ हीरो की भूमिका अदा करते थे और विलेन ही नेगेटिव किरदार में दिखाई देते थे।

विज्ञापन
Prem Chopra talks about new age villains said today villains has a backstory which makes them humane
प्रेम चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड में विलेन की भूमिका अदा करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक खतरनाक किरदार निभाए हैं। 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा' 'बॉबी' फिल्म का यह डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता हिंदी फिल्मों में विलेन की भूमिका पर खुलकर बात करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


हीरो खुद बन रहे हैं विलेन
प्रेम चोपड़ा जब भी पर्दे पर आते थे दर्शक ये सोचने पर मजबूर हो जाते थे कि अब कुछ गलत होने वाला है। प्रेम चोपड़ा इस विषय में बात करते हुए कहते हैं, 'पहले बॉलीवुड में हीरो सिर्फ, सिर्फ हीरो की भूमिका अदा करते थे और विलेन ही नेगेटिव किरदार में दिखाई देते थे। अब समय बदल गया है, आजकल हीरो ही विलेन का किरदार निभाते दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन


Shoojit Sircar: अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म पर शूजीत का बड़ा खुलासा, कहा- दोस्त के जीवन से प्रेरित है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख से लेकर ऋतिक तक विलेन बन चुके हैं 
प्रेम चोपड़ा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'आप देखिए शाहरुख खान खुद फिल्म 'डर' में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। ऋतिक से लेकर आमिर खान भी विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। हमारे समय में जो विलेन था वही सिर्फ नकारात्मक किरदार निभाता था। हम पर्दे पर जैसे ही आते थे दर्शकों को अंदेशा हो जाता था कि कुछ गलत होगा अब हीरो के साथ, लेकिन अब समय के साथ सब बदल गया है।'

Monday Box Office: 'शैतान' के आगे नहीं चला सिद्धार्थ की 'योद्धा' का जादू, अदा की 'बस्तर' का हुआ हाल बेहाल

'एनिमल' का खलनायक है प्रतिशोधी 
प्रेम चोपड़ा फिल्म 'कटी पतंग', बॉबी', 'हरे कृष्णा हरे राम' और 'डोली' जैसी सुपरहिट फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दैरान जब उनसे पूछा गया कि वे फिल्म 'एनिमल' के विलेन के बारे में क्या सोचते हैं। इस सवाल के जवाब में प्रेम चोपड़ा कहते हैं, 'सबसे पहले तो आप ये समझिए आज के खलनायकों और मेरे समय की फिल्मों में दिखाए जाने वाले खलनायकों के बीच एक अंतर को। आज के खलनायकों की एक बैकस्टोरी होती है। जैसे फिल्म 'एनिमल' में रणबीर का किरदार इसलिए नकारात्मक हुआ क्योंकि उसके पिता पर हमला हुआ था। हमारे समय में विलेन के किरदारों की कोई बैकस्टोरी नहीं होती थी इसलिए दर्शक हमसे नफरत करते थे और आज के विलेन से दर्शकों को सुहानभूति होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed