फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shreya Ghoshal x account got hacked she warns to users do not click on any links

Shreya Ghoshal: मुश्किल में श्रेया घोषाल, एक्स अकाउंट को लेकर फैंस को दी ये चेतावनी

Sat, 01 Mar 2025 01:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Mar 2025 01:08 PM IST
सार

Shreya Ghoshal: गायिका श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने इसको लेकर चेतावनी दी है। वह अपने अकाउंट को लेकर काफी परेशान हैं।

विज्ञापन
Shreya Ghoshal x account got hacked she warns to users do not click on any links
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyaghoshal

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका श्रेया घोषाल इन दिनों मुश्किल में हैं। उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का अकाउंट हैक हो गया है। श्रेया ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने बताया है कि उनका अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन वह अपना अकाउंट दोबारा नहीं खोल पा रही हैं।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके गायिका ने लिखा कि 'दोस्तों। मेरा एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने की बहुत कोशिश की। लेकिन वहां से ऑटो रिस्पांस के अलावा कोई ठीक जवाब नहीं आया। मैं अपने अकाउंट में न लॉग इन कर पा रही हूं न ही इसे डिलीट कर पा रही हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)



यह खबर भी पढ़ें: Ishita Dutta: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, दिखाया बेबी बंप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shreya Ghoshal x account got hacked she warns to users do not click on any links
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyaghoshal
श्रेया ने दी चेतावनी
श्रेया घोषाल ने आगे कहा कि 'कृपया इस अकाउंट से भेजी गई किसी भी लिंक पर क्लिक मत करना। इस अकांट से लिखी गई किसी चीज पर भरोसा मत करना। ये सभी धोखाधड़ी वाली लिंक हैं। जब अकाउंट ठीक हो जाएगा, तो मैं वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दूंगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: चौराहे पर खड़ी होकर नोरा फतेही ने दिखाए जलवे, यूजर कर रहे बेहतरीन कमेंट
 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की तारीफ कर सुर्खियों में आईं
आपको बता दें कि हाल ही में गायिका ने मोटापे से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का सपोर्ट किया था। घोषाल ने अपना वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटी-ओबेसिटी नामक एक अभियान शुरू किया है। यह वक्त की मांग है क्योंकि हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। इसकी शुरुआत हमारे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने से होती है। आइए सही खाने, तेल की खपत कम करने, चीनी कम करने, पौष्टिक भोजन खाने, मौसमी खाना खाने और छोटे बच्चों को ज्यादा पौष्टिक खाना देने का संकल्प लें। यह हमारे जीवन की सबसे बड़ी दौलत है। इसलिए, आइए घर पर छोटे-छोटे बदलाव करें और अपने देश में बड़ा प्रभाव डालें।'

श्रेया के बारे में
श्रेया घोषाल बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'चिकनी चमेली', 'मेरे ढोलना', 'तेरी यादों में', 'जालिमा', 'यिमी यिमी' और 'बरसो रे' जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं। श्रेया घोषाल को उनके बेहतरीन काम के लिए पांच बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed