{"_id":"670126930d94feb8df01fda1","slug":"shraddha-kapoor-shared-festive-season-look-on-social-media-fans-awed-said-you-are-most-beautiful-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: नवरात्रि में धमाल मचाने को तैयार श्रद्धा कपूर, नए लुक ने उड़ाए फैंस के होश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shraddha Kapoor: नवरात्रि में धमाल मचाने को तैयार श्रद्धा कपूर, नए लुक ने उड़ाए फैंस के होश
Sat, 05 Oct 2024 05:14 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:14 PM IST
सार
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना त्यौहारी लुक साझा किया है, जो प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं…
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
विस्तार
नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के साथ ही त्यौहारी सीजन भी शुरू हो चला है। ‘स्त्री 2’ की सफलता का आनंद उठा रही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उत्सव की झलक दिखाई है। अभिनेत्री पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उनके इस लुक को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीरों की सीरीज साझा की है।
वीडियो और तस्वीरें की साझा
इस वीडियो में वह, एक शानदार हरे रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में 'गरबा की रात' गीत बज रहा है। अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कौन कौन धमाल के मूड में है?’ अभिनेत्री के पोस्ट साझा करते ही प्रशंसकों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
Madalsa Sharma: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू, मां की वजह से नहीं हुआ बुरा अनुभव
विज्ञापन
प्रशंसकों ने की टिप्पणी
अभिनेत्री के पोस्ट ने तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और वह कमेंट बॉक्स में टूट पड़े। एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे सुंदर’ जबकि दूसरे ने पूछा, नवरात्रि कैसी जा रही है आपकी? तीसरे प्रशंसक ने कहा, ‘श्रद्धा मैम, आपको नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर ने वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी हैं। फिल्म ने अब तक 592 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। फिल्म अब भी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। दर्शकों को फिल्म की कहानी और अभिनय काफी पसंद आया। वरुण धवन और अक्षय कुमार के महत्वपूर्ण कैमियो ने भी उनका मन मोह लिया।
Bigg Boss 18: करियर की गाड़ी को धक्का देने या शो जीतने? किस मकसद से बिग बॉस 18 में एंट्री करेंगी नायरा बनर्जी

View this post on Instagram