फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: करियर की गाड़ी को धक्का देने या शो जीतने? किस मकसद से बिग बॉस 18 में एंट्री करेंगी नायरा बनर्जी

Sat, 05 Oct 2024 04:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Oct 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Profile Know Unknown facts about actress love life career Tv shows and films
नायरा बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

'बिग बॉस 18' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 6 अक्तूबर को होने वाला है। शो के प्रीमियर से पहले ही मेकर्स दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए सलमान खान का प्रोमो जारी कर रहे हैं। वही, दर्शक भी शो के 18 कंटेस्टेंट को देखने के लिए बेताब हैं। शो के इस सीजन में अभिनेत्री नायरा बनर्जी भी हिस्सा ले रही हैं। आइए जानते हैं कि नायरा बनर्जी कौन हैं और किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Profile Know Unknown facts about actress love life career Tv shows and films
नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ nyra_banerjee

नायरा बनर्जी को मधुरिमा बनर्जी के नाम से भी जाना जाता है। वह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में काम किया है। 14 मई, 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी नायरा ने मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कानून की डिग्री हासिल की। उनके अभिनय करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से हुई।

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Profile Know Unknown facts about actress love life career Tv shows and films
नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ nyra_banerjee

बिग बॉस 18 से पहले भी नायरा बनर्जी कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। नायरा का असली नाम मधुरिमा बैनर्जी था अभिनेत्री ने साल 2016 में अपना पुराना नाम बदलकर नया नाम नायरा बनर्जी रख लिया नायरा की उम्र 37 वर्ष है। टीवी ऑडियंस के बीच नायरा एक लोकप्रिय चेहरा हैं। नायरा एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। नायरा ने कथक की तालीम भी हासिल की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Profile Know Unknown facts about actress love life career Tv shows and films
नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ nyra_banerjee

टीवी शोज की बात करें तो नायरा रक्षाबंधन, पिशाचिनी, फ...से फैंटसी 2, खतरों के खिलाड़ी 13, एक्सक्यूज मी मैडम जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। नायरा बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में फिल्म ”टॉस ए फ्लिप ऑफ डेस्टिनी” से अपना डेब्यू किया, उसके बाद  बॉलीवुड फिल्म  ”कमाल धमाल मालामाल” किया। हालांकि, नायरा का करियर साउथ में भी काफी शानदार रहा है, उन्होंने मलयालम सिनेमा में फिल्म ”कूथारा” से डेब्यू किया। इसके बाद 2010 में नायरा ने तमिल फिल्म ” वल्लावनुक्कु पुल्लम आयुधम” में सहायक भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Profile Know Unknown facts about actress love life career Tv shows and films
नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ nyra_banerjee

बिग बॉस 18 में नायरा का मुकाबला और 17 कंटेस्टेंट्स से होने वाला है। इस बार शो की लिस्ट में निया शर्मा, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, अतुल किशन,  विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, सारा अफरीन खान, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, नायरा बनर्जी, गुणरत्न सदावर्ते, हेमलता शर्मा, श्रुतिका राज अर्जुन, चुम दरांग, मुस्कान बामने और रजत दलाल शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed