Shraddha Kapoor: फिल्म 'छिछोरे' की रिलीज को पूरे हुए पांच साल, श्रद्धा ने सुशांत के साथ साझा की खास तस्वीरें
आज से ठीक पांच साल पहले निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के पांच साल पूरे होने पर श्रद्धा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूर के अलावा फिल्म के सेट की कई तस्वीरें साझा कीं और साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
विस्तार
श्रद्धा का खास नोट
स्त्री 2 अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म 'छिछोरे' के सेट से एक नहीं बल्कि कई शानदार तस्वीरें साझा कीं हैं। इन सभी तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि यह सभी तस्वीरें 'छिछोरे' के सेट के शूट के दौरान की हैं। इन सभी तस्वीरों में श्रद्धा, वरुण, सुशांत सभी बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसी तस्वीर में सुशांत के साथ श्रद्धा खिलखिलाती नजर आ रही हैं, तो किसी तस्वीर में 'छिछोरे' की पूरी टीम के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। इस लाजवाब तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने एक प्यारा नोट लिखा। श्रद्धा ने लिखा, 'वो भी क्या दिन थे'।
विज्ञापन विज्ञापन
फिल्म 'छिछोरे'
बता दें 'छिछोरे' आज से पांच साल पहले 2019 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया था। यह फिल्म 6 सितम्बर 2019 को रिलीज हुई। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर के अलावा भी कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसके अलावा 'स्त्री 3' के आने की भी घोषणा हो चुकी है। इसके अलावा श्रद्धा पंकज पाराशर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चालबाज इन लंदन' में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित फिल्म 'नागिन' में श्रद्धा एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में भी श्रद्धा नजर आ सकती हैं।
Ranbir Kapoor: 'रामायण' के सेट से फिर से हुईं तस्वीरें वायरल? फैंस के साथ पोज देते दिखाई दिए रणबीर कपूर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.