फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Showtime star Emraan Hashmi spoke about nepotism and earlier people did not know what the word exactly mean

Showtime: ट्रोल्स पर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, बोले - लोगों को 'नेपोटिज्म' शब्द का मतलब भी नहीं पता

Tue, 20 Feb 2024 08:28 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 20 Feb 2024 08:28 PM IST
सार


वेब सीरीज 'शोटाइम' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा धर्माटिक ने किया है। इस शो में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजीवाद का भी खुलकर जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
Showtime star Emraan Hashmi spoke about nepotism and earlier people did not know what the word exactly mean
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान हाशमी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं से एक हैं। हाल ही में, वे फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म में दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। आने वाले दिनों में इमरान वेब सीरीज 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। पिछले दिनों अपने शो के प्रमोशन के दौरान अभिनेता बॉलीवुड की सच्चाई और 'नेपोटिज्म' पर खुलकर बातें करते नजर आए। 
विज्ञापन


'नेपोटिज्म' का अर्थ भी नहीं जानते लोग 
वेब सीरीज 'शोटाइम' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा धर्माटिक ने किया है। इस शो में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजीवाद का भी खुलकर जिक्र किया गया है। इमरान हाशमी ने अपने साक्षात्कार के दौरान कहा, 'वे लोग जो सोशल मीडिया पर परिवारवाद या भाई-भतीजावाद का झंडा उठाए रहते हैं असल में उन्हें इसका सही अर्थ भी नहीं पता होता है। वे बस भीड़ का हिस्सा भर हैं।'
विज्ञापन

Dange-Por: दो भाषाओं में फिल्म बनाने को लेकर बिजॉय ने की खुलकर की बात, इस वजह से अलग-अलग की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल्स के लिए नशा है यह शब्द 
इमरान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जहां तक मुझे याद है करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहली बार नेपोटिज्म शब्द का इस्तेमाल हुआ था। उस शो से पहले ज्यादतर लोगों को इस शब्द के बारे में पता भी नहीं था। आज भी जो लोग इस शब्द का इस्तेमाल ट्रोलिंग के लिए कर रहे हैं उन्हें नहीं पता है कि वे आखिर यह क्यों कर रहे हैं। उनके लिए यह शब्द एक नशा जैसा है। इंटरनेट पर लोग नफरत फैलाने के लिए इस शब्द का प्रयोग करते हैं।'

बोल्ड अवतार में मौनी ने गिराईं हुस्न की बिजलियां


'शोटाइम' की कहानी 
हाल ही में, करण जौहर ने वेब सीरीज 'शोटाइम' के ट्रेलर को रिलीज किया। सीरीज के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीरीज की कहानी बॉलीवुड के काले सच को दिखाएगी। इमरान हाशमी इस शो में निर्माता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वे एक दृश्य में नेपोटिज्म पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं, 'बॉलीवुड में हर आउटसाइडर इनसाइडर बनना चाहता है।' दर्शकों में अभी से इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 'शोटाइम' को 8 मार्च 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed