फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Showtime star Emraan Hashmi said this web series will reveal a lot about industry and contemporary Bollywood

Showtime: शोटाइम को लेकर इमरान हाश्मी का बड़ा खुलासा, बोले- इंडस्ट्री के काले सच को दिखाएगी सीरीज

Mon, 19 Feb 2024 10:31 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 19 Feb 2024 10:31 PM IST
सार


'शोटाइम' साल 2024 की सबसे बहुचर्चित वेब सीरीज में से एक है। पिछले दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर शो की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Showtime star Emraan Hashmi said this web series will reveal a lot about industry and contemporary Bollywood
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपने आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सीरीज में उनके अलावा मौनी रॉय और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने अपने शो के प्रचार के दौरान मीडिया से खुलकर इस सीरीज की कहानी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


'शोटाइम' दिखाएगी बॉलीवुड की हकीकत 
'शोटाइम' साल 2024 की सबसे बहुचर्चित वेब सीरीज में से एक है। पिछले दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर शो की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, हाल ही में 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभा रहे इमरान हाशमी ने मीडिया से बाते करते हुए कहा, 'देखिए आप जब इस शो को देखेंगे, तब आपको लगेगा कि कहीं यही तो बॉलीवुड की सच्चाई नहीं है। यह शो आपको हमारे फिल्म इंडस्ट्री के बारे में काफी कुछ बताएगी।'
विज्ञापन


Nitish Bharadwaj: नीतीश भारद्वाज के आरोपों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तविक जीवन से प्रेरित हैं किरदार 
अभिनेता इमरान हाशमी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'हमने काफी मेहनत और रिसर्च के बाद इस वेब सीरीज को बनाया है। आप जब 'शोटाइम' को  देखेंगे तब आपको लगेगा कहीं बॉलीवुड के निर्माता ऐसे ही तो नहीं होते हैं। वहीं, आपको यह भी लग सकता है कि इस सीरीज में जो कहानी दिखाई जा रही है, असल जिंदगी में कहीं किसी हीरो की कहानी तो नहीं है।' 

'फाइटर' की धीमी चाल, 26वें दिन किया इतना कारोबार

'शोटाइम' की रिलीज डेट 
वेब सीरीज 'शोटाइम' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा धर्माटिक ने किया है। इस सीरीज को 8 मार्च 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। दर्शकों में इस शो को लेकर अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इमरान हाशमी के इस वेब सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed