फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shoaib ibrahim gives health update of dipika kakar stage 2 liver cancer surgery and says she is now better

Dipika Kakar: 14 घंटे की सर्जरी के बाद दीपिका आईसीयू से आईं बाहर, शोएब ने कहा- ‘लिवर का कुछ हिस्सा काटा गया…’

Sat, 07 Jun 2025 10:53 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

Dipika Kakar Health Update: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के स्टेज 2 लीवर कैंसर की सर्जरी हुई। अब अभिनेत्री के पति शोएब इब्राहिम ने उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दी है। 

विज्ञापन
Shoaib ibrahim gives health update of dipika kakar stage 2 liver cancer surgery and says she is now better
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हफ्तों पहले टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लीवर कैंसर हो गया था, जिस कारण उन्हें बहुत दर्द का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में अभिनेत्री की सर्जरी की गई, जो 14 घंटे लंबी चली। अब एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनके हेल्थ को लेकर ताजा जानकारी दी है और बताया कि अब वह आईसीयू से बाहर आ गई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


दीपिका की हालत में अब सुधार है
अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि अब एक्ट्रेस आईसीयू से बाहर आ गईं हैं और उन्हें नार्मल कमरे में शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वह तीन से पांच दिनों तक यहां रहेंगी। सर्जरी बड़ी थी, वह 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं। वह बहुत ही मुश्किल एक वक्त था।’ साथ ही उन्होंने बताया कि दीपिका की हालत में सुधार है। हालांकि, उन्हें टांकों के कारण दर्द हो रहा है। तीन दिन तक लिक्विड डाइट पर रहने के बाद वह फिर से सामान्य खाना खाने लगी हैं। शोएब ने कहा कि दीपिका ने चलना भी शुरू कर दिया है और उनकी ब्लड रिपोर्ट भी सामान्य है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


लीवर का कुछ हिस्सा काटा गया
आगे बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने अभिनेत्री की सर्जरी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'उनके ट्यूमर को बहुत ही अच्छे तरीके से बाहर निकाल दिया गया है। वहीं, उनका गॉल ब्लैडर भी निकला है क्योंकि उसमें भी स्टोन था। लिवर में ट्यूमर था, इसलिए लिवर का कुछ हिस्सा भी काटा गया है। हमारे अंदर कोई तनाव वाली बात नहीं है, क्योंकि लिवर एक ऐसा ऑर्गन है जो खुद को पुनर्जीवित करता है। उन्होंने कहा कि दीपिका के ट्यूमर को बायोप्सी के लिए भेजा गया है और परिणाम आने में कुछ दिन लगेंगे।

दीपिका कक्कड़ ने दी थी इसकी जानकारी
आपको बताते चलें कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने स्टेज 2 लीवर कैंसर की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने बताया था कि पेट में ज्यादा दर्द होने के बाद, उन्हें जांच कराने पर डॉक्टरों द्वारा यह पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed